{"_id":"6685478a0448f6ac6f06f5a1","slug":"in-case-of-jewelery-theft-taxi-driver-arrested-shimla-news-c-19-sml1001-374750-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गहने चुराने के मामले में \nटैक्सी चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गहने चुराने के मामले में टैक्सी चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
कनलोग में एक गाड़ी से चुराए थे आभूषण
चोरी हुआ मंगलसूत्र, हीरे की अंगूठी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कनलोग में सड़क के किनारे खड़ी कार का शीश तोड़कर बैग में रखे गहने चुराने के मामले को न्यू शिमला पुलिस ने तीसरे दिन सुलझा लिया।
पुलिस ने मामले में एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी आकाश शर्मा हमीरपुर का रहने वाला है। आरोपी खलीनी में रहता है और चालक का काम करता है। पुलिस ने आरोपी से चोरी किया सोने का मंगलसूत्र और हीरे की अंगूठी बरामद कर ली है जबकि अन्य गहनों की तलाश जारी है। मामला 29 जून का है जब समरहिल निवासी निधि शर्मा परिवार के साथ कनलोग में अपने रिश्तेदार के घर पर आईं थीं। इस दौरान उन्होंने सड़क के किनारे गाड़ी को खड़ा किया था।
रात को गाड़ी का शीशा तोड़कर बैग में रखा सोने का मंगलसूत्र, हीरे की अंगूठी और सोने की चेन चुरा ली थी। अगले दिन परिवार जब गाड़ी में पहुंचा तो उन्होंने गाड़ी का शीशा टूटा हुआ देखा। पहले तो उन्होंने सोचा की शायद बंदर या शरारती तत्वों ने शीशा तोड़ा है लेकिन जब उन्होंने बैग की जांच की तो पाया उसमें रखे सोने के जेवरात चोरी हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत न्यू शिमला में पुलिस दर्ज करवाई। पुलिस ने कनलोग और आसपास के क्षेत्र में छानबीन की और कई लोगों से पूछताछ की। इसी आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।