{"_id":"686bd446845d314f470ba13c","slug":"improve-drinking-water-supply-water-will-not-become-expensive-janartha-shimla-news-c-19-sml1001-563692-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल आपूर्ति सुधारें, महंगा नहीं होगा पानी : जनारथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल आपूर्ति सुधारें, महंगा नहीं होगा पानी : जनारथा
विज्ञापन
पेयजल आपूर्ति और पानी महंगा करने पर कंपनी के अधिकारीयों की बैठक लेते शहरी विधायक हरीश जनारथा।
पेयजल कंपनी के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में विधायक ने पूछा, अभी क्यों बढ़ा रहे पानी की दरें
कंपनी बोली, अगले साल लागू होंगी नई दरें, विधायक ने सभी बड़े टैंक भरने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में गहराए जलसंकट के बीच पानी की दरें बढ़ाने के मामले पर शहरी विधायक हरीश जनारथा ने सोमवार को कंपनी के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने पूछा कि शहर में पानी का संकट चल रहा है और कंपनी राहत देने की बजाय पेयजल दरें बढ़ा रही हैं।
जनारथा ने कहा कि कंपनी पहले जनता को नियमित आपूर्ति देकर राहत दे। साथ ही इस साल पानी की दरें बढ़ाने के बारे में भूल जाए। अधिकारियों से पूछा कि शहर में अब पानी की क्या स्थिति है, बड़े टैंक कितने भरे हैं और लोगों को कितने दिन बाद पानी मिल रहा है। इस पर कंपनी के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र सिंह ठाकुर और महाप्रबंधक राजेश कश्यप ने कहा कि पिछले हफ्ते भारी बारिश के कारण गिरि और गुम्मा समेत बाकी परियोजनाओं में भारी गाद आ गई थी। इसके चलते शहर के लिए कम पानी पहुंचा। हालांकि, अब राहत यह है कि पिछले तीन दिन से शहर को सामान्य आपूर्ति मिल रही है। ज्यादातर इलाकों में अब तीसरे दिन पानी देना शुरू कर दिया गया है। पेयजल दरें बढ़ाने के प्रस्ताव पर कहा कि यह दरें अभी लागू नहीं होंगी। इसे अगले साल ही लागू किया जाएगा। विश्व बैंक के कहने पर अभी सिर्फ एडवांस मंजूरी ली है ताकि समय पर इसे लागू कर सकें। इस साल पहले ही दस फीसदी दरें बढ़ चुकी हैं। कंपनी का अब इस साल पानी और महंगा करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
बड़े टैंक भरने के निर्देश
विधायक ने कंपनी को शहर के सभी बड़े टैंक भरने के निर्देश दिए ताकि गाद आने पर इनसे लोगों को पानी की आपूर्ति मिल सके। शहर में अभी दो ढली और पीटरहॉफ में दो बड़े टैंक हैं जिनकी पेयजल क्षमता करीब 17 एमएलडी है। हालांकि, आजकल ये दोनों टैंक लगभग खाली हैं। इन्हें भरने को कहा गया है। विधायक ने शहर में 24 घंटे पेयजल योजना के काम की भी रिपोर्ट ली।