{"_id":"6459244638bdeb41b6019c06","slug":"important-news-for-tourists-new-traffic-plan-will-be-implemented-in-shimla-from-this-day-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पर्यटकों के लिए जरूरी खबर, शिमला में इस दिन से लागू होगा नया ट्रैफिक प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पर्यटकों के लिए जरूरी खबर, शिमला में इस दिन से लागू होगा नया ट्रैफिक प्लान
Mon, 08 May 2023 10:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 08 May 2023 10:05 PM IST
सार
शिमला घूमने आने वाले पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को अब शहर की सड़कों पर घंटों जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। मंगलवार से शहर के ट्रैफिक प्लान में बदलाव होगा।
विज्ञापन
शिमला शहर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिमला घूमने आने वाले पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को अब शहर की सड़कों पर घंटों जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। मंगलवार से शहर के ट्रैफिक प्लान में बदलाव होगा। इसमें सुबह 9:25 से 9:50 तक सोलन और शोघी की तरफ से आने वाले वाहनों को 103 के बजाय वाया टुटीकंडी-आईएसबीटी- खलीनी होते हुए भेजा जाएगा। इस दौरान 103 से सिर्फ बसों को ही आने की अनुमति होगी। इस व्यवस्था से खास तौर पर स्कूली बच्चों और दफ्तर आने वाले कर्मचारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
मंगलवार से इस नए प्लान को पूर्ण तौर पर लागू करने की योजना है। पीक ऑवर्स में शहर के तारादेवी, हीरानगर और छराबड़ा से शिमला आने वाले वाहनों को 5 से 12 मिनट के लिए रोका जाएगा। इस दौरान वाहनों को 40:20, 30:30 और 20:40 सेकंड के अनुपात में रोकने और छोड़ने का समय निर्धारित हैं। मीडियम फ्लो में ट्रैफिक को 40:20 के फार्मूले में 40 सेकंड के लिए वाहनों को रोका जाएगा। 20 सेकंड के लिए छोड़ा जाएगा। ट्रैफिक सामान्य होने पर 30-30 सेकंड की मूवमेंट होगी। इसी तरह अधिक फ्लो के फार्मूले में वाहनों को 20 सेकंड के लिए रोका और 40 सेकंड के लिए छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि इस प्लान से शहर के 16 विभिन्न ट्राई जंक्शनों पर लगने वाले जाम की समस्या से आम जनता को निजात मिलेगी। दरअसल, पुलिस ने एचआरटीसी और निजी वाहन चालकों, होटल कारोबारियों और टैक्सी संचालकों के हवाले से दावा किया है कि नए ट्रैफिक प्लान से वाहनों में सफर करने वालों का समय बच रहा है। पहले की तुलना में जल्दी अपने गंतव्य में पहुंच रहे हैं। पुलिस के इस सर्वे के बाद अब शहर में विकराल यातायात समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए वन मिनट ट्रैफिक प्लान की नई व्यवस्था को पूर्ण तौर लागू किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जब ट्रैफिक जाम नहीं लगेगा तो पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने बताया कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए वन मिनट ट्रैफिक प्लान को पूर्ण तौर पर लागू किया गया है। इसमें विशेष तौर पर अस्पताल, स्कूली बच्चों और कार्यालय कर्मचारियों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 10 जंक्शनों पर लाइटें लगाने की योजना का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा है। आगामी दिनों में यातायात व्यवस्था के परिणाम सुखद सामने आएंगे।
अप्रैल महीने में पहुंचे 9.20 लाख पर्यटक
पर्यटन सीजन में बड़ी संख्या में वाहन शिमला पहुंच रहे हैं। अप्रैल में 9.20 लाख वाहनों का आवागमन हुआ। 5.40 लाख वाहन शोघी, 2.95 लाख वाहन छराबड़ा और 1.80 लाख वाहन घणाहट्टी प्रवेश द्वारों से गुजरे। बीते वीकेंड पर इन प्रवेश द्वारों से करीब 34,000 वाहनों का आवागमन हुआ।
पर्यटकों को जागरूक करने के लिए बांटे जाएंगे पंफलेट
शहर के यातायात की मॉनरिटिंग एसपी कार्यालय में एलईडी स्क्रीन से भी की जा रही है। इसके अलावा पुलिस लाइन कैथू में कंट्रोल रूम बनाया है। ट्रैफिक जवानों को निर्देश दिए जाते हैं। वहीं, पर्यटन सीजन में शहर के प्रवेश द्वारों वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम, वैकल्पिक सड़कों के संबंध में पंफलेट एवं पर्यटकों को शिमला की स्वच्छता को लेकर जागरूक किया जाएगा।