{"_id":"5e7cbfe48ebc3e7659673064","slug":"impact-of-corona-prohibition-on-purchase-of-new-buses-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर: हिमाचल में नई बसों की खरीदारी पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर: हिमाचल में नई बसों की खरीदारी पर रोक
Fri, 27 Mar 2020 11:49 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 27 Mar 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
परिवहन निगम ने इलेक्ट्रिक और साधारण बसों की खरीद पर फिलहाल रोक लगा दी है। जब तक प्रदेश में कोरोना महामारी से हालात नहीं सुधरते तब तक बस खरीदने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। प्रदेश सरकार ने हाल ही में हुई बी ओ डी की बैठक में 250 बसें खरीदने को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
इनमें साधारण और इलेक्ट्रिक बसें शामिल है। इन बसों को प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में चलाया जाना है। अब इसकी प्रक्रिया बाद में शुरू की जाएगी परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा है कि बीमारी ने निपटने के बाद इस कार्य पर अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन