{"_id":"69a424e0f953c8d39d0a7d3c","slug":"illigal-dumping-in-forests-shimla-news-c-19-sml1002-684747-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दिनदहाड़े अनाडेल के जंगल में फेंका मलबा, पकड़ा तो पार्षद को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दिनदहाड़े अनाडेल के जंगल में फेंका मलबा, पकड़ा तो पार्षद को धमकाया
विज्ञापन
पार्षद ने रंगे हाथ पकड़ा, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम, जब्त की दो गाड़ियां
फागली से निर्माणकार्य का मलबा अनाडेल के हरे-भरे जंगल में लगाया जा रहा था ठिकाने
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के अनाडेल क्षेत्र के हरे-भरे जंगल में मलबा फेंकने पहुंची दो पिकअप गाड़ियों को वन विभाग की टीम ने रविवार को जब्त कर लिया। विभाग ने वाहन मालिक के खिलाफ डैमेज रिपोर्ट भी काट दी है। चेतावनी भी जारी की गई है।
हालांकि, इस कार्रवाई से पहले मौके पर काफी हंगामा भी हुआ। वन विभाग के अनुसार गाड़ियों में भरा यह मलबा शहर के फागली क्षेत्र से लाया जा रहा था। दोनों गाड़ियां कृष्णानगर के एक व्यक्ति की हैं। फागली में निर्माणकार्य से निकला यह मलबा इन गाड़ियों के जरिये दोपहर करीब 12:30 बजे अनाडेल के श्मशानघाट क्षेत्र में फेंका जा रहा था। इसकी भनक वार्ड में तैनात वन मित्रों को लग गई। वन मित्रों ने स्थानीय कांग्रेस पार्षद उर्मिला कश्यप को इसकी सूचना दी। पार्षद तुरंत मौके पर पहुंचीं और दोनों गाड़ियों को रुकवा लिया। पूछा कि यह मलबा कहां फेंका जा रहा है। इस पर चालकों ने जवाब दिया कि उन्हें वन विभाग से यहां मलबा फेंकने की मंजूरी मिली है। पार्षद ने जब मंजूरी दिखाने को कहा तो चालक टालमटोल करने लगे। इसी दौरान पार्षद को कुछ रसूखदार लोगों ने फोन किए और धमकाया। कहा कि यदि कोई कार्रवाई हुई तो देख लेंगे। गाड़ियों को तुरंत छोड़ दो और वापस चले जाओ। पार्षद ने वन कर्मी और रेंज ऑफिसर सौरभ झिंग्टा को इसकी सूचना दी।
रेंज ऑफिसर की अगुवाई में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। विभाग ने कार्रवाई करते हुए दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया। साथ ही 12 हजार रुपये की डैमेज रिपोर्ट भी काट दी। वाहन मालिक को चेतावनी दी गई कि यदि दूसरी बार मलबा फेंकते पकड़ा गया तो दोगुना जुर्माना लगाया जाएगा। पार्षद उर्मिला कश्यप ने कहा कि अनाडेल में सड़क किनारे कुछ लोग अवैध डंपिंग कर रहे हैं। नालों में मलबा फेंका जा रहा है। इससे हरे भरे जंगलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। कुछ दिन पहले भी नगर निगम ने मौके पर अवैध डंपिग करते हुए गाड़ियां पकड़ी थीं।