फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Illegal Volvo running for 13 days on Jury-Delhi route seized

ज्यूरी-दिल्ली रूट पर 13 दिन से चल रही अवैध वोल्वो जब्त

Tue, 17 Aug 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Illegal Volvo running for 13 days on Jury-Delhi route seized
रामपुर दिल्ली रूट पर अवैध रूप से चल रही वोल्वो परिवहन विभाग ने इसे जब्त कर दिया है।
शिमला। ज्यूरी-शिमला-दिल्ली रूट पर करीब 13 दिन से चल रही अवैध निजी वोल्वो को परिवहन विभाग ने जब्त कर लिया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रामपुर ने सोमवार को जब निरीक्षण के लिए इस वोल्वो को रोका तो गाड़ी में वैध परमिट नहीं मिला। इतना ही नहीं, गाड़ी की फिटनेस, पॉल्यूशन और इंश्योरेंस भी खत्म पाई गई। इसके बाद बस को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

हैरानी इस बात की है कि चार अगस्त से वोल्वो का संचालन हो रहा था, बावजूद इसके दिल्ली से रामपुर तक कहीं भी बस के दस्तावेजों की जांच नहीं हुई। रोजाना बस परवाणू बैरियर पर टैक्स कटवाती थी, फिर भी दस्तावेजों की जांच नहीं की गई। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रामपुर तुलाराम ने बताया कि अवैध संचालन की शिकायत मिलने के बाद 4 अगस्त को वोल्वो का चालान किया गया था। 16 अगस्त को जब बस का निरीक्षण किया गया तो बस में वैध परमिट नहीं मिला। कांट्रेक्ट कैरेज के परमिट पर वोल्वो बतौर स्टेज कैरेज चलाई जा रही थी। 2 मई 2021 को बस की फिटनेस खत्म हो चुकी थी, हालांकि कोविड के चलते केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने 30 सितंबर तक इसमें छूट की घोषणा की है। 22 अगस्त 2020 को इंश्योरेंस खत्म हो चुकी थी जिसे रिन्यू नहीं किया गया। इतना ही नहीं, पॉल्यूशन प्रमाण पत्र भी नहीं बनाया गया था। अवैध परमिट के लिए 10 हजार, बिना पॉल्यूशन 2000 और बिना इंश्योरेंस के लिए 2000 रुपये जुर्माना होगा।
विज्ञापन

एचआरटीसी ने 2 अगस्त से रामपुर-दिल्ली रूट पर वॉल्वो शुरू की थी, जिसके बाद 4 अगस्त से निजी ऑपरेटर ने इस रूट पर वोल्वो चला दी और किराया एचआरटीसी के मुकाबले 337 रुपये कम तय किया। प्राइवेट ऑपरेटर इस वोल्वो का न सिर्फ खुलेआम सोशल मीडिया पर प्रचार कर रहा था। बल्कि वेबसाइट पर सीटें भी बुक की जा रही थीं। एचआरटीसी ने अवैध वोल्वो संचालन के खिलाफ परिवहन विभाग और पुलिस में शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला-रोहड़ूू रूट पर वोल्वो ट्रायल सफल
एचआरटीसी ने शिमला से रोहड़ूू के बीच वोल्वो का सफल ट्रायल किया है। शिमला से रोहड़ू का सफर वोल्वो ने चार घंटे में तय किया। एचआरटीसी के उपमंडलीय प्रबंधक डीडब्ल्यू तारा देवी पवन शर्मा ने बताया कि शिमला से वोल्वो सुबह 7 बजे रवाना हुई और 11 बजे रोहड़ूू पहुंची। रोहडू से शिमला के लिए वोल्वो 3 बजे रवाना हुई और 7 बजे शिमला पहुंची। कोटखाई के पास निहारी और दोची पुल को भी वोल्वो ने आसानी से क्रॉस कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed