फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   illegal tree felling in shimla forest minister appreciate officers

अफसरों पर कार्रवाई करने की बजाय मंत्रीजी ने कर दिया ये कारनामा

Tue, 16 Jan 2018 09:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 16 Jan 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
illegal tree felling in shimla forest minister appreciate officers

शिमला ‌की कोटी रेंज के शलोट गांव में 400 से ज्यादा हरे-भरे पेड़ कटान मामले में वन विभाग के अफसरों पर कार्रवाई करने की बजाय वन मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर उनकी पीठ थपथपा गए। हैरानी की बात है कि वन मंत्री ने इसे साहसिक कार्य करार देते हुए रेंज अफसर सहित वन रक्षकों को सम्मानित करने तक की बात कह गए।

विज्ञापन


इससे तो यही जाहिर हो रहा है कि वन महकमे की लापरवाही से सैकड़ों पेड़ नहीं कटे हैं। सवाल उठ रहा है कि फिर किसकी नालायकी की वजह से हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चली गई। मंत्री के रवैये से लग रहा है कि यह इलाका वन महकमे के क्षेत्राधिकार से बाहर है और इस भूखंड पर वन महकमे का कोई कानून नहीं चलता लिहाजा संबंधित वन महकमे के अफसरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की जगह उन्हें सम्मानित करने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े 11 बजे वन मंत्री खुद मौके पर पहुंचे। इस दौरान विभाग के अफसर पहले से यहां मौजूद थे। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि गार्ड से शिकायत मिलते ही अफसरों ने तुरंत कार्रवाई की जिससे इस मामले का खुलासा हो पाया। विभाग के अफसर लापरवाही छिपाते हुए इसे अपनी एक बड़ी कामयाबी बता रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने ये बात क्यों नहीं बताई

illegal tree felling in shimla forest minister appreciate officers

अफसरों ने ये तो बता दिया कि कैसे इस मामले को पकड़ा गया, लेकिन यह नहीं बता पाए कि आखिर इतने महीनों से जारी अवैध कटान पर महकमा कार्रवाई क्यों नहीं कर पाया। उधर, वन मंत्री ने भी अफसरों की बात सुनने के बाद उन्हें यह मामला उजागर करने के लिए शाबाशी दे डाली।

हालांकि, इसके बाद मंत्री ने अफसरों को दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जंगल में गश्त बढ़ाई जाए। जहां भी कटान का मामला सामने आ रहा हो, उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए। वन मंत्री ने अवैध डंपिंग करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जंगल बचाने के लिए वन विभाग के अफसरों को फील्ड में उतरकर काम करना होगा। इस अवसर पर प्रधान मुख्य अरण्यपाल जीएस गोराया, डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा, प्रधान मुख्य अरण्यपाल शिमला नागेश गुलेरिया, डीएफओ अमित मौजूद रहे।


गार्ड और रेंज ऑफिसर को सम्मानित करने की तैयारी
वन मंत्री ने फॉरेस्ट बीट फनेवट के वन रक्षक लब्बु राम और रेंज ऑफिसर कोटी अनु ठाकुर को राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किए जाने के लिए विभाग को प्रदेश सरकार के समक्ष जल्द मामला प्रस्तुत करने को कहा।

मंत्री ने कहा कि सरकार संवेदनशील क्षेत्रों में कार्य करने वाले पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को हथियार और वाहन की सुविधा देने पर भी जल्द विचार करेगी। वनों में डंपिंग करने वालों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जब्त की गई वन संपदा को जल्द नीलाम करने को भी कहा। 

रिटायर्ड बीट गार्ड पर कार्रवाई की तैयारी

illegal tree felling in shimla forest minister appreciate officers

कटान का इतना बड़ा मामला सामने आने के बावजूद अभी तक विभाग के किसी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई है। अब मामला इस बीट के गार्ड पर डालने की तैयारी है जो 30 दिसंबर को रिटायर हो चुका है। रिटायर गार्ड हरि सिंह दो दिन से खुद मौके पर आकर जांच में सहयोग कर रहा है। इसे मामले में चार्जशीट किया जा सकता है।

वन विभाग के अफसर सफाई दे रहे हैं कि यदि गार्ड समय पर इसकी सूचना देता तो इतना कटान नहीं होता। अफसरों का कहना है कि गार्ड को इसकी सूचना थी। जब भी वह मौके पर जाता तो आरोपी जमीन के दस्तावेज दिखाकर कहता था कि यह उसकी जमीन है। इसके बाद गार्ड लौट जाता। इसने विभाग के अफसरों को कभी इसकी सूचना नहीं दी। नए गार्ड के आने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है।

विभाग का दावा, सरकारी जमीन पर हुआ कटान
वन विभाग का दावा है कि अवैध कटान वन विभाग की जमीन पर हुआ है। वहीं, आरोपी ततीमा दिखाकर इसे अपनी जमीन बता रहा है। सोमवार को राजस्व विभाग के अधिकारी इस जमीन की डिमार्केशन करेंगे। इसमें तय हो जाएगा कि यह जमीन सरकारी है या निजी।

डीएफओ अमित शर्मा का कहना है कि सोमवार को जमीन की डिमार्केशन की जाएगी। कहा कि वन मंत्री ने इस मामले को सामने लाने के लिए अफसरों को शाबाशी दी है। साथ ही दिशा निर्देश भी दिए हैं। डीएफओ ने कहा कि गार्ड ने अफसरों को सूचना नहीं दी जिससे समय पर मामला सामने नहीं आ सका।

वन मंत्री ने एक हफ्ते में मांगी जांच रिपोर्ट

illegal tree felling in shimla forest minister appreciate officers

मौके पर पहुंचे वन मंत्री ने इस मामले की जांच रिपोर्ट एक हफ्ते में पेश करने के निर्देश दिए। साथ ही विभागीय अधिकारियों को अवैध कटान क्षेत्र की डिमार्केशन जल्द पूरी करने को कहा।

मंत्री ने कहा कि सरकार वन और पुलिस विभाग के संवेदनशील स्थानों में कार्य करने वाले साहसिक कर्मचारियों को प्रोत्साहित करेगी ताकि समाज में अवैध कारोबारियों को पकड़वाने में स्थानीय जनता और सरकारी कर्मचारी बिना किसी भय के अपना सहयोग दे सकें।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों, महिला मंडल, युवक मंडल और पंचायत प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वह अपने क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबारियों को पकड़ने में सहयोग करें। उन्होंने अधिकारियों को अदालत में वन कटान के लंबे समय से चल रहे मामलों का जल्द निपटारा करवाने को कहा।

मामले की जांच जारी
डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने कहा कि रविवार सुबह से पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही देर शाम तक कार्रवाई जारी रही। वारदात स्थल पर मिले स्लीपर और लकड़ियों की नाप नपाई की जा रही है।

आरोपी से पूछताछ हो रही है। बरामद किए गए स्लीपर और अन्य सामान की कीमत कितनी है इसका मूल्यांकन किया जा रहा है। पुलिस हर पहलू पर तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed