{"_id":"5e5cb30a8ebc3ef3fd7316eb","slug":"illegal-mining-cases-in-last-year-in-himachal-pradesh-mandi-on-top-of-the-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में खनन कारोबार से जुड़े लाखों लोग, मंडी में सबसे ज्यादा मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में खनन कारोबार से जुड़े लाखों लोग, मंडी में सबसे ज्यादा मामले
Mon, 02 Mar 2020 12:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में अवैध खनन के कारोबार से लाखों लोग जुड़े हैं। कार्रवाई सिर्फ उन्हीं लोगों पर होती है, जो मौके पर पकड़े जाते हैं। सरकार ने एक साल में अवैध खनन के 8,360 मामले पकड़े हैं। मंडी में सबसे अधिक 1911 मामले सामने आए हैं। सोलन में सबसे कम 205 अवैध खनन के मामले पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
अवैध खनन करने वालों से अभी तक कुल 4.20 करोड़ का जुर्माना वसूला गया है। हैरानी की बात है कि लाहौल-स्पीति और किन्नौर में कोई भी साइट सरकार ने नीलाम नहीं की है और वहां सरकार को मोटी राजस्व चपत लग रही है।
विज्ञापन
प्रदेश के 12 जिलों में अवैध खनन जोर-शोर से चल रहा है। अवैध खनन रोकने को सरकार ने प्रदेश में करीब साढ़े चार सौ खनन साइटों की नीलामी की है। इसके बाद भी अवैध खनन किया जा रहा है। ट्रकों और ट्रैक्टरों से खनिज की क्षमता से अधिक ढुलाई की जा रही है।
विज्ञापन
जिन खनन साइटों से वाहनों में खनिजों की ओवरलोडिंग की जाती है, उन खनन साइटों के मालिकों और मजदूरों पर कार्रवाई नहीं हो पाती। वाहन मालिक पर जुर्माना लगाकर छोड़ दिया जाता है। जिस खनन साइट से वाहनों में ओवर लोडिंग की जा रही है, वहां भी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
पिछले दिनों ऊना में अवैध खनन के मामले में विधानसभा की कमेटी ने विभाग सहित पुलिस के अफसरों को जवाब तलबी तक की थी। इसके बाद विभाग के अधिकारियों सहित अन्य विभागों और पुलिस के अधिकारियों ने बराबर छापे मारे हैं ताकि अवैध खनन रोका जा सके।
उधर, उद्योग विभाग के निदेशक हंसराज शर्मा ने कहा कि प्रदेश में अवैध खनन रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। विभाग के अधिकारी और पुलिस अफसर नियमित रूप से छापे मार रहे हैं। खनन साइटों के मालिकों को भी जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिला अवैध खनन के पकड़े मामले
1. कांगड़ा 1926
2. मंडी 1773
3. सिरमौर 788
4. हमीरपुर 756
5. ऊना 659
6. कुल्लू 608
7. बिलासपुर 440
8. चंबा 417
9. सोलन 205
10.शिमला 395
11. किन्नौर 130
12. लाहौल-स्पीति 125
कुल 8,360