फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Illegal felling again in forest minister's home district, stone pelted on team carrying wood

वन मंत्री के गृह जिले में फिर अवैध कटान, लकड़ी पकड़ने गई टीम पर किया पथराव

Sat, 25 Apr 2020 07:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Apr 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Illegal felling again in forest minister's home district, stone pelted on team carrying wood
अवैध कटान कुल्लू - फोटो : अमर उजाला

माचल के वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के गृह जिले में पेड़ों का अवैध कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगघाटी के बाद अब वन मंडल सराज की त्रिलोकपुर बीट के दुर्गम जंगल में अवैध कटान का मामला सामने आया है। वन काटुओं ने जंगल में कायल और रई के छह पेड़ों पर आरी चलाई है। वन विभाग की टीम लकड़ी पकड़ने के लिए जब मौके पर पहुंची तो वन काटुओं ने टीम पर पथराव भी किया। आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। हालांकि इसके बाद वन विभाग ने लकड़ी जब्त कर ली है।

विज्ञापन


विभाग से मिली जानकारी के अनुसार त्रिलोकपुर बीट के जंगल में वन काटुओं ने अवैध कटान को अंजाम देते हुए कायल और रई के छह पेड़ों को काट दिया है। वन काटू लकड़ी निकाल रहे थे कि इस दौरान डीएफओ की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद वन काटुओं ने टीम पर पथराव किया और मौके से भाग गए। मामले की शिकायत पुलिस में की गई। पुलिस की सहायता से विभाग ने लकड़ी को जब्त कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएफओ बंजार प्रवीण ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि वन काटुओं को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जाएगा। डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास ने कहा कि चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

वन मंत्री ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

लगघाटी में वन काटुओं की ओर से वन विभाग के कर्मचारियों पर किए गए हमले का कड़ा संज्ञान लिया गया। वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह और वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने वारदात के समय मौके पर मौजूद कर्मचारियों से पूरी जानकारी ली। वन मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि लगघाटी की वारदात के सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed