{"_id":"62bff1510f80785ebb3895cd","slug":"iit-mandi-to-conduct-mba-in-data-science-artificial-intelligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT Mandi: आईआईटी मंडी करवाएगा डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एमबीए, जानें आवेदन की अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT Mandi: आईआईटी मंडी करवाएगा डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एमबीए, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
Sat, 02 Jul 2022 12:49 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:49 PM IST
सार
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने बताया डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में नया एमबीए प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। यह एमबीए प्रोग्राम आईआईटी मंडी के मोटो के अनुरूप है और उद्योग और शिक्षा जगत की भावी चुनौतियों में भी बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम मैनेजमेंट लीडर तैयार करेगा।
विज्ञापन
आईआईटी मंडी
- फोटो : IIT Mandi
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान अब देश के लिए बेहतरीन कारोबार लीडर तैयार करेगा। इसके लिए आईआईटी की ओर से प्रौद्योगिकी और प्रबंधन का उत्कृष्ट ज्ञान देने के डाटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एमबीए प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। दो वर्षीय पूर्णकालिक मास्टर प्रोग्राम 2022 फॉल सेमेस्टर से शुरू होगा और इसमें प्रबंधन की सामयिक अवधारणाओं, प्रतिभागियों के विकास के लिए सॉफ्ट स्किल्स और फिर डाटा विज्ञान उपकरणों की बड़ी रेंज का समावेश किया जाएगा। प्रोग्राम में समस्या-समाधान और प्रबंधन के निर्णय पक्ष पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें प्रबंधन के निर्णय में प्रौद्योगिकी के उपयोग का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना, प्रबंधकीय जानकारी का प्रौद्योगिकी उपकरणों के साथ तालमेल करना, विद्यार्थियों को किसी उद्योग क्षेत्र में डाटा विज्ञान को कार्यरूप देने का ज्ञान देन, इंडस्ट्री इंटर्नशिप के साथ कक्षा की शिक्षा को समृद्ध बनाने के लिए व्यावहारिक अनुभव और वास्तविक दुनिया की समस्याओं में उसका लाभ लेने का ज्ञान देना, पूरे एक साल का प्रोजेक्ट जो विद्यार्थियों को व्यवसाय के कठिन निर्णय लेने की समस्याओं के साथ-साथ इसका वास्तविक अनुभव देगा कि कारोबार के तेजी से बदलते माहौल में कैसे बेहतर अनुकूलन करें इस बारे में दक्ष बनाया जाएगा।
विज्ञापन
यह प्रोग्राम अन्य प्रौद्योगिकी-उन्मुख प्रोग्राम जैसे बीटेक, एमटेक, एमएस से भिन्न है। इसमें विभिन्न व्यवसाय और प्रबंधन क्षेत्रों में डाटा विज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एकीकरण के साथ-साथ प्रबंधन के निर्णय पक्ष पर ध्यान केंद्रित किया गया है। डेटा साइंस और एआई में एमबीए सभी विषयों के स्नातक छात्र कर सकते हैं, जिन्होंने जमा जमा स्तर पर गणित का अध्ययन किया है। इसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं और 17 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि है। इस बारे में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने बताया डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में नया एमबीए प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। यह एमबीए प्रोग्राम आईआईटी मंडी के मोटो के अनुरूप है और उद्योग और शिक्षा जगत की भावी चुनौतियों में भी बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम मैनेजमेंट लीडर तैयार करेगा।
विज्ञापन