{"_id":"58a6c2ad4f1c1bd257d85306","slug":"iit-mandi-student-drown-in-uhal-river-at-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT मंडी में पढ़ने वाला वाराणसी का छात्र ऊहल नदी में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT मंडी में पढ़ने वाला वाराणसी का छात्र ऊहल नदी में डूबा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sat, 18 Feb 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के आईआईटी मंडी में पढ़ने वाले एक छात्र की यहां नदी में डूबने से मौत हो गई है। यह छात्र दीप प्रकाश आईआईटी से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। मृतक छात्र उत्तर प्रदेश के वाराणसी के शिव आला का रहने वाला था।
विज्ञापन
यह बीटेक इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग का प्रथम वर्ष का छात्र था। नदी के किनारे मृतक छात्र का मोबाइल फोन और जैकेट भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि वीरवार शाम को दीप प्रकाश ने कुछ दोस्तों को अपनी फोटो भी भेजी थी।
विज्ञापन
इसके बाद से वह आईआईटी कैंपस में नजर नहीं आया। दोस्तों के कहने पर पुलिस ने तलाश शुरू की। बाद में इसका शव नदी किनारे से बरामद हो गया। ऊहल नदी आईआईटी कैंपस से कुछ ही दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन
मगर यह छात्र वहां क्यों गया और कैसे ये नदी में डूब गया, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। मामले को सुसाइड से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पुलिस ने छात्र के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।