फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   iit mandi student athar aamir upsc 2nd topper

आईआईटी मंडी के अतहर ने ऐसे लिखी कामयाबी की इबारत

Wed, 11 May 2016 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू/मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू/मंडी Updated Wed, 11 May 2016 10:16 AM IST
विज्ञापन
 iit mandi student athar aamir upsc 2nd topper
अतहर आमिर - फोटो : PTI

हिमाचल के मंडी में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी (आईआईटी) से ग्रेजुएट होने वाले अतहर आमिर उल शफी खान ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा 2015 में दूसरी रैंक हासिल कर नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


आतंकवाद से हमेशा सुर्खियों में रहे कश्मीर के अनंतनाग जिले के मट्टन के देवीपोरा निवासी 23 वर्षीय अतहर ने लगातार दूसरी बार इस परीक्षा में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


पहली बार 2014 की सिविल सेवा में पहले प्रयास में ही 560वीं रैंक हासिल की थी। इस सपने के पूरा होने पर अतहर कहते हैं कि उनकी प्राथमिकता जम्मू-कश्मीर में प्रशासनिक सेवाएं देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने जम्मू-कश्मीर कैडर का आवेदन किया है। यदि यह अवसर मिलता है तो उन्हें बेहद खुशी होगी। जम्मू-कश्मीर में प्रशासनिक स्तर पर बहुत कुछ किया जा सकता है।

देश की इस अहम परीक्षा में दिल्ली की युवा टीना डाबी ने पहला रैंक हासिल किया है। श्रीनगर के टिंडेल बिस्को स्कूल से बारहवीं के बाद मंडी, हिमाचल प्रदेश से इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी (आईआईटी) से ग्रेजुएट होने पर अतहर ने आईएएस का सफर शुरू किया।

2009 में घाटी से टापर शाह फैजल से प्रेरित होकर अतहर ने 2014 में यूपीएससी में पहला प्रयास किया और उत्तीर्ण होने के साथ उन्हें इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (आईआरटीएस) के लिए चुना गया।



 

'फैजल ने आईएएस के लिए दिए थे कई टिप्स दिए'

 iit mandi student athar aamir upsc 2nd topper
अतहर आमिर - फोटो : ANI Twitter

यूपीएससी की पहली लिखित परीक्षा में उन्होंने 2025 नंबरों में से 898 नंबर पाकर सफलता हासिल की थी। अतहर कहते हैं कि फैजल से मुलाकात में उन्होंने आईएएस के लिए कई टिप्स दिए। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बेहतर कोचिंग के अलावा आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत थी।

गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल अनंतनाग में सीनियर लेक्चरर मोहम्मद शफी खान कहते हैं कि बेटे के इस मुकाम पर पहुंचने से उनका सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। किसी भी बाप के लिए शायद ही इससे यादगार लम्हे हो सकते हैं। माता ताहिरा ने भी बेटे की उपलब्धि पर

खुशी जताई है। अतहर के परिवार में एक छोटा भाई, दो बहनें और दादा, दादी हैं। अतहर अभी इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट आफ ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट, लखनऊ से प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।

महबूबा-निर्मल ने बधाई दी- यूपीएससी की परीक्षा में देश में दूसरे टापर बने अतहर आमिर उल शफी खान की इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके इस प्रदर्शन से राज्य के अन्य युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

अतहर ने ऐसा कारनामा कर साबित किया है कि रियासत में युवा प्रतिभाओं की कमी नहीं है। वह लोगों की बेहतरी के लिए काम करें। उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह और मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रो. अमिताभ मट्टू ने भी उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed