फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IIT mandi starts admissions in various subjects

आईआईटी में दाखिला चाहिए तो पढ़ें ये खबर..

Wed, 25 Jun 2014 11:23 AM IST
Updated Wed, 25 Jun 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
IIT mandi starts admissions in various subjects

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी में पहली बार शुरू किए जा रहे एमटेक इनर्जी सामग्री और एमएससी केमिस्ट्री प्रोग्राम में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन


इच्छुक स्टूडेंट आनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। दोनों प्रोग्रामों के लिए 10-10 सीटें तय की गई हैं। आईआईटी मंडी आधुनिक तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन


आईआईटी प्रबंधन की ओर से पहली बार एमएससी केमिस्ट्री और एमटेक ऊर्जा सामग्री प्रोग्राम शुरू किया है। अगस्त से दोनों ही प्रोग्राम शुरू होंगे। इसके लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विषयों में मिलेगा दाखिला

IIT mandi starts admissions in various subjects

एमएससी केमिस्ट्री प्रोग्राम के तहत कार्बनिक, अकार्बनिक रसायन, भौतिक रसायन और नैनो साइंसिस को शामिल किया है। एमएससी केमिस्ट्री प्रोग्राम के लिए आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जून तय की है।

पांच जुलाई को शार्ट लिस्ट जारी होगी और 20 जुलाई को साक्षात्कार होंगे। एमएससी केमिस्ट्री में प्रवेश के लिए बीएससी में 55 प्रतिशत अंक या 5.5 सीजीपीए होना चाहिए।

एससी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 50 प्रतिशत अंक या 5.0 सीजीपीए शैक्षणिक योग्यता तय की है। एमटेक ऊर्जा सामग्री प्रोग्राम के तहत मेकेनिकल, इलैक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, सामग्री या रासायानिक शाखा को शामिल किया है।

एमटेक में सात जुलाई तक करें आवेदन

IIT mandi starts admissions in various subjects

एमटेक ऊर्जा सामग्री प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख सात जुलाई है। शैक्षणिक योग्यता बीटेक, एएमआईई या मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, सामग्री और रसायन विषयों के समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

स्नानतक अंतिम परीक्षा के लिए बैठने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आईआईटी मंडी के निदेशक प्रोफेसर टिमोथी गोन्साल्वेस ने बताया कि आगामी अगस्त से एमटेक इनर्जी व एमएससी कैमिस्ट्री प्रोग्राम शुरू किए जा रहे हैं।

इसके लिए इच्छुक स्टूडेंट्स से आनलाइन आवेदन मांगें गए हैं। दोनों प्रोग्राम के लिए 10-10 सीटें निर्धारित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed