फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   IIT Mandi's 12th convocation will be held on September 28, 636 students will get degrees

Mandi: 28 सितंबर को होगा आईआईटी मंडी का 12वां दीक्षांत समारोह, 636 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां

Mon, 23 Sep 2024 12:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Sep 2024 12:29 PM IST
सार

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मनोज जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
IIT Mandi's 12th convocation will be held on September 28, 636 students will get degrees
आईआईटी मंडी - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान(आईआईटी) मंडी 28 सितंबर 2024 को अपना 12वां दीक्षांत समारोह आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मनोज जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा, डीआरडीओ में ईआर और आईपीआर के निदेशक नरेंद्र कुमार आर्य और ब्रेनवेव साइंस के सीईओ और अध्यक्ष श्री कृष्ण इका भी आयोजन में शामिल होंगे। आईआईटी मंडी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल कंवल जीत सिंह ढिल्लों  (सेवानिवृत्त) समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मनोज जैन ने एमएनआईटी जयपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के बाद 1991 में प्रोबेशनरी इंजीनियर के रूप में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ अपनी यात्रा शुरू की।

विज्ञापन


अपने प्रतिष्ठित कॅरियर के दौरान, उन्होंने अनुसंधान और विकास में विशेष रूप से डिजिटल मल्टीप्लेक्सर्स, सैन्य स्विच, रक्षा नेटवर्क और रडार प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कई प्रमुख नेतृत्व पदों पर कार्य किया है, जिसमें बीईएल के उत्पाद विकास और नवाचार केंद्र और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर और एवियोनिक्स एसबीयू के महाप्रबंधक शामिल हैं। जैन की उपलब्धियों ने उन्हें कई पुरस्कार दिलाए हैं, और उनके पास अपने अभिनव कार्यों के लिए कई पेटेंट हैं। आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने  सभी स्नातक विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी है। कहा कि इस वर्ष के दीक्षांत समारोह में 636 विद्यार्थियों की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाएगा, जिनमें 297 स्नातक, 284 स्नातकोत्तर और 55 पीएचडी विद्वान शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed