फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   iit mandi engineer invent new technique

आईआईटी मंडी के इंजीनियरों ने इजाद की नई तकनीक

Mon, 05 Dec 2016 12:03 AM IST
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 05 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
iit mandi engineer invent new technique
आईआईटी मंडी

प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में नदी या नाले के उस पार जाने के लिए प्रयोग होने वाले झूले अब अत्याधुनिक पैडल और गियर सिस्टम से लैस होंगे। आईआईटी मंडी के इंजीनियरों ने पारंपरिक झूले का आधुनिक मॉडल तैयार किया है। इस पारंपरिक झूलों के आधुनिक मॉडल में कई फीचर हैं।

विज्ञापन


इसमें बिना रस्सी खींचे झूलों से नदियों व खड्डों को आर-पार किया जा सकेगा। इस झूले में साइकिल गियर सिस्टम भी प्रस्तावित है, जिस पर आईआईटी के इंजीनियर शोध कर रहे हैं। इसे साइंस एंड टेक्नॉलॉजी मंत्रालय ने सोसायटी फॉर टेक्नालॉजी एंड डेवलपमेंट मंडी को सौंपा है। पारंपरिक झूलों में सुधार के लिए सोसायटी आईआईटी मंडी के साथ मिलकर कर साझा प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में आज भी झूले नदियों, खड्डों को पार करने का मुख्य साधन हैं। यही नहीं, सेब और सब्जियों को मुख्य सड़कों तक पहुंचाने में इन झूलों का प्रयोग काफी प्रचलन में है। वर्तमान में ये झूले पुरानी तकनीक पर कार्य कर रहे हैं। कई लोग हादसों का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूलों की रस्सियों में अंगुली व हाथ के कट जाने से हादसे होना तो इन क्षेत्रों में आम सी बात है। इन झूलों के विकसित होने से इनका प्रयोग अधिक सुरक्षित हो पाएगा। आईआईटी मंडी के प्रो. डा. रजनीश शर्मा, डा. राजीव कुमार, डा. कौशत्व सरकार, डा. दीपक स्वामी व पीडब्लयूडी से सेवानिवृत्त इंजीनियर गंगा राम इस कार्य में जुटे हुए हैं। 


सोसायटी फॉर टेक्नालॉजी एंड डेवलपमेंट मंडी के निदेशक जोगिंद्र वालिया ने कहा कि इस नए मॉडल में कई फीचर है। दिल्ली में जल्द ही मॉडल को एक वर्कशॉप में प्रदर्शित किया जाएगा। अभी इस मॉडल को और अधिक विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के इंजीनियरिंग संस्थानों के भावी इंजीनियरों से भी सुझाव मांगे जाएंगे। इसके एक कंपीटीशन वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed