फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IGNOU extend date till 31 July for Admission session 2022

IGNOU Admission 2022: इग्नू ने बढ़ाई प्रवेश की तिथि, 31 तक होंगे दाखिले

Fri, 08 Jul 2022 06:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 08 Jul 2022 06:46 PM IST
सार

इग्नू अध्ययन केंद्र कुल्लू की समन्वयक प्रो. सीमा शर्मा ने कहा कि इच्छुक छात्र और छात्राएं स्नातक, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

विज्ञापन
IGNOU extend date till 31 July for Admission session 2022
इग्नू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इग्नू ने प्रवेश की अंतिम तिथि को बढ़ाया है। अब विद्यार्थी 31 जुलाई तक प्रवेश ले सकेंगे। इसके अलावा  जुलाई 2022 शिक्षा सत्र के लिए दोबारा पंजीकरण की तिथि भी 15 जुलाई कर दी गई है। विद्यार्थी जो पहले किसी कारणवश पंजीकरण नहीं करवा पाए थे, वह अब पंजीकरण कर सकते हैं।  वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए बीए, बीकॉम, बीएससी और कुछ डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स में निशुल्क शिक्षा की सुविधा प्रदान की जा रही है। 

विज्ञापन


इग्नू अध्ययन केंद्र कुल्लू की समन्वयक प्रो. सीमा शर्मा ने कहा कि इच्छुक छात्र और छात्राएं स्नातक, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई से इग्नू की संभावित डेटशीट भी जारी हो चुकी है। इसके लिए 15 जुलाई के बाद एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएंगे। विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed