{"_id":"67eaae65d5f06db0bb079498","slug":"igmcs-emergency-lab-will-not-run-24-hours-shimla-news-c-19-sml1001-510084-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आईजीएमसी की इमरजेंसी \nलैब 24 घंटे नहीं चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आईजीएमसी की इमरजेंसी लैब 24 घंटे नहीं चलेगी
विज्ञापन
तकनीशियनों की कमी के चलते अस्पताल प्रबंधन ने बदली समयसारिणी, एक शिफ्ट कर दी बंद
गंभीर अवस्था में आने वाले रोगी हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) की इमरजेंसी लैब 24 घंटे नहीं चलाई जा रही है। तकनीशियनों की कमी के चलते लैब की सुबह आठ से दो बजे की एक शिफ्ट को खत्म कर दिया है। इस बदलाव के कारण आपात स्थिति में उपचार करवाने आ रहे मरीज परेशानी झेल रहे हैं।
मरीजों को जो रिपोर्ट पूर्व में दस मिनट में मिलती थी, वह अब तीन से चार घंटों बाद दी जा रही है। ऐसे में कई मरीज तो निजी लैबों में यह टेस्ट करवाने को मजबूर हो रहे हैं। आईजीएमसी के आपातकालीन विभाग में रोजाना हड्डी टूटने, मांसपेशियों में खिंचाव, घरेलू दुर्घटनाएं, जलने और कटने की चोटों के अलावा दमा, निमोनिया, अल्सर, लिवर तथा किडनी की बीमारियों का उपचार करवाने औसतन 100 के करीब मरीज आते हैैं। चिकित्सक प्रारंभिक जांच के बाद मरीजों को टेस्ट लिखते हैं। इनमें मुख्य रूप से शुगर, कंपलीट हीमोग्लोबिन और गुर्दे की क्षमता को जांचने वाले टेस्ट किए जाते हैं। यह सैंपल जांच के लिए अस्पताल की 24 घंटे चलने वाली इमरजेंसी लैब में भेजे जाते हैं लेकिन अब इस लैब में यह टेस्ट 24 घंटे नहीं हो रहे हैं। सुबह के समय यह टेस्ट रूटीन लैब में जांच के लिए आ रहे हैं। इससे मरीजों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
अस्पताल आए हमीरपुर के राकेश और अरुण ने बताया कि लैब में वह सुबह के समय सैंपल देने आए थे लेकिन कहा गया कि अभी यह टेस्ट यहां नहीं होंगे। इसके बाद निजी लैब में सैंपल जांच के लिए भेजे गए। बताया कि सरकार जब मुफ्त में सेवाएं उपलब्ध करवाती है, तो उन्हें क्यों परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल सूत्रों का कहना है अस्पताल में तकनीशियनों की काफी कमी है जो तकनीशियन थे उन्हें चमियाना शिफ्ट कर दिया है। ऐसे में अब तकनीशियनों की कमी के कारण इवनिंग और नाइट शिफ्ट में सैंपलों की जांच कर मरीजों को रिपोर्ट दी जा रही है। आईजीएमसी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष हरिंद्र सिंह मेहता ने बताया कि अस्पताल में तकनीशियनों की भारी कमी है। इस बारे में सरकार और अस्पताल प्रबंधन को सूचित किया है ताकि तकनीशियनों की तुरंत तैनाती की जा सके।
यह भी एक वजह
पूर्व में आईजीएमसी में तैनात कर्मचारियों को एक माह की विंटर विकेशन (सर्दियों के अवकाश) मिलती थी। इस वजह से तकनीशियन यहां पर आने की ईच्छा जताते थे लेकिन अब विकेशन नहीं मिलती है। इस वजह से यहां पर तकनीशियन नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा बीएससी स्टूडेंट को अच्छी सैलरी नहीं मिल रही है। इस वजह से यह भी बाहरी राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं।