फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IGMC will serve free tea and coffee

IGMC: आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर

Thu, 09 Oct 2014 10:37 PM IST
Updated Thu, 09 Oct 2014 10:37 PM IST
विज्ञापन
IGMC will serve free tea and coffee

आईजीएमसी अस्पताल आने वाले हजारों लोगों को फ्री चाय और बिस्कुट मिलेंगे। अस्पताल के कैंसर विभाग की शाखा में अल्माइटी बलेसिंग (प्रभु कृपा) नाम से कैंटीन तैयार की गई है। इसका उद्घाटन 15 अक्तूबर को दोपहर साढ़े बारह बजे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। यह कैंटीन लोगों के दान से चलेगी।

विज्ञापन


जैसे-जैसे लोग जुड़ते जाएंगे, इसमें मरीजों को निशुल्क खिचड़ी भी मिलेगी। 24 घंटे यह कैंटीन खुली रहेगी। हिमाचल प्रदेश में यह अपनी तरह की पहली कैंटीन होगी जिसमें आने वाले हर व्यक्ति को कोई बिल नहीं चुकाना पड़ेगा। शुरुआती चरण में कैंटीन सुबह सात से आठ बजे तक खुली रहेगी। इसमें जो भी लोग इस समय पर आएंगे उन्हें फ्री में चाय बिस्कुट मिलेंगे।
विज्ञापन

अस्पताल में हर रोज आते हैं हजारों लोग

IGMC will serve free tea and coffee

गरीब और असहाय लोगों के लिए इतना खर्च कर पाना मुमकिन नहीं रहता। कई मर्तबा पैसा न होने के कारण भूखे पेट ही मरीज की तीमारदारी में जुट जाते हैं। इस तरह की दिक्कतों को देखते हुए यहां समाजसेवी सर्वजीत सिंह बाबी ने अस्पताल प्रबंधन के सामने ऐसी कैंटीन खोलने का प्रस्ताव रखा जिसमें असहाय लोगों को मुफ्त में खाने पीने की सामग्री उपलब्ध करवाई जाए।

मेहनत रंग लाई और उन्हें कैंसर अस्पताल परिसर में कैंटीन चलाने के लिए जगह दे दी गई। सर्वजीत सिंह ने कहा कि जैसे-जैसे अब उनके साथ लोग जुड़ेंगे। कैंटीन में खाद्य पदार्थों का विस्तार किया जाएगा। यहां आने वाले किसी भी व्यक्ति से कोई भी पैसा नहीं लिया जाएगा।

आईजीएमसी अस्पताल में रोजाना हजारों लोग आते हैं। इनमें असहाय लोग भी रहते हैं। मरीजों को तो अस्पताल में निशुल्क खाना मिल जाता है लेकिन तीमारदारों को खाने के लिए पैसा खर्च करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed