फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IGMC Shimla suspended Four Student for ragging

आईजीएमसी रैगिंग मामले में चारों आरोपी छात्र सस्पेंड

Sun, 04 Nov 2018 01:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 04 Nov 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
IGMC Shimla suspended Four Student for ragging

राज्य के सबसे बड़े अस्पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में सामने आए रैगिंग मामले में द्वितीय वर्ष के चारों आरोपी छात्र शनिवार को सस्पेंड कर दिए गए। उन्हें हॉस्टल और कक्षा से निलंबन करने के आर्डर कॉलेज प्राचार्य ने जारी कर दिए हैं। रैगिंग से संबंधित जो ऑडियो क्लिप कॉलेज प्राचार्य के हाथ लगी है, उसे भी नजदीकी लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन


थाना सदर में पुलिस ने हिमाचल प्रदेश एजूकेशन इंस्टीट्यूशंस प्रोहिबिशन आफ रैगिंग एक्ट-2009 की धारा-3 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि आईजीएमसी प्राचार्य डॉ. रविचंद शर्मा ने की। चारों छात्रों के अभिभावकों को भी कमेटी ने पत्राचार के माध्यम से फैसले से अवगत करवा दिया। 
विज्ञापन


एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने बताया कि आईजीएमसी प्रशासन की ओर से मिली शिकायत पर थाना सदर मेें रैंगिग का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि आईजीएमसी में फ्रेशर्स पार्टी से एक दिन पूर्व 2018 बैच के छात्रों के साथ द्वितीय वर्ष के छात्रों ने रैगिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक छात्र ने एंटी रैगिंग कमेटी की हेल्पलाइन पर इसकी ऑनलाइन शिकायत कर दी, जिसके बाद कॉलेज प्राचार्य को ई-मेल से शिकायत मिली। सूत्रों के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में छात्रों को फ्रेशर्स पार्टी की अनुमति रात नौ बजे तक थी। रात नौ बजे के करीब सभी शिक्षक पार्टी से चले गए, लेकिन छात्रों की यह पार्टी सुबह चार बजे तक चलती रही। यह भी जांच का विषय है।

रैगिंग के लिए अब प्रिंसिपल होंगे जिम्मेदार

IGMC Shimla suspended Four Student for ragging

राजधानी शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में रैगिंग की पुष्टि के बाद शासन हरकत में आ गया है। चार मेडिकल छात्रों के निलंबन के साथ ही शासन ने सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को रैगिंग के संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। कहा गया है कि सभी मेडिकल कॉलेज अपने परिसर में केंद्र की ओर से रैगिंग रोकने के लिए बनाई गई गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें।

साथ ही नए विद्यार्थियों से लगातार संपर्क बनाएं और उन्हें एंटी रैगिंग सेल व हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दें। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि अब अगर किसी भी संस्थान में रैगिंग की शिकायत सामने आई तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य और एंटी रैगिंग टीम की होगी।

धीमान ने कहा कि आईजीएमसी में मिली रैगिंग की शिकायत पर सख्त कार्रवाई की गई है। साथ ही प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए हैं कि वे एक बार खुद भी सीनियर छात्रों के साथ संपर्क कर उन्हें नियमानुसार व अच्छे तरीके से बर्ताव करने को कहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed