{"_id":"5dd8e3b28ebc3e5496155143","slug":"igmc-shimla-principal-doctor-mukand-lal-name-plate-in-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी प्राचार्य कार्यालय के बाहर लगी प्रो. मुकंद की नेम प्लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी प्राचार्य कार्यालय के बाहर लगी प्रो. मुकंद की नेम प्लेट
Sat, 23 Nov 2019 01:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 23 Nov 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीएमसी प्राचार्य दफ्तर के बाहर प्रोफेसर मुकंद की नेम प्लेट लग गई है। शुक्रवार को उनकी नेम प्लेट लगने के बाद अस्पताल में चर्चाओं का खूब दौर चला। डॉ. मुकंद ने प्राचार्य कार्यालय में बैठकर काम निपटाया।
विज्ञापन
दूसरी ओर, सरकार की ओर से अधिसूचित नए प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने निदेशक चिकित्सा शिक्षा (डीएमई) जाकर रूटीन का काम निपटाया। उन्होंने पुराने कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद सीटीवीएस विभाग आए। यहां डॉक्टरों और स्टाफ से बातचीत कर लौट आए।
विज्ञापन
हिमाचल हाईकोर्ट से डॉ. मुकंद के तबादले पर रोक लगाने के बाद आईजीएमसी में दो प्रिंसिपल हो गए हैं। ऐसे में प्रोफेसर डॉ. मुकंद के पिछले दो दिन से लगातार सुबह के समय दफ्तर पहुंचने के बाद से शुक्रवार को डॉ. पठानिया कार्यालय में नहीं आए। हालांकि, कॉलेज में प्रिंसिपल की तैनाती पर पेच पर अजब स्थिति देखकर कर्मचारी और स्टाफ भी हैरान था, क्योंकि पिछले कई दिन से प्राचार्य के नाम की प्लेट गायब थी। शुक्रवार को प्रोफेसर मुकंद की नेम प्लेट लग गई।
विज्ञापन
डॉ. मुकंद के लिए बनाई गई दूसरी नेम प्लेट
सूत्र बताते हैं कि जिस प्लेट पर पहले प्रोफेसर मुकंद का नाम था, उसकी जगह नए प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया का नाम लग चुका था। जब डॉ. मुकंद के तबादले पर रोक लगी और उन्होंने नेम प्लेट की जानकारी ली। पूछने पर पता चला कि उस पर डॉ. रजनीश पठानिया का नाम छप चुका है। ऐसे में डॉ. मुकंद के लिए नई नेम प्लेट बनाई गई।