फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IGMC MS Janak raj resigns, now preparing to gauge the pulse of politics

MS Janak Raj Resigns: आईजीएमसी शिमला के एमएस जनक का इस्तीफा, अब राजनीति की नब्ज टटोलने की तैयारी

Sat, 03 Sep 2022 09:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Sep 2022 09:30 PM IST
सार

आईजीएमसी अस्पताल शिमला के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. जनक राज ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा देने का तीन महीने का नोटिस दे दिया है। माना जा रहा है कि अब वह राजनीति की नब्ज टटोल सकते हैं। 

विज्ञापन
IGMC MS Janak raj resigns, now preparing to gauge the pulse of politics
चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. जनक राज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल शिमला के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. जनक राज ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा देने का तीन महीने का नोटिस दे दिया है। माना जा रहा है कि अब वह राजनीति की नब्ज टटोल सकते हैं। इसलिए उनके इस्तीफे की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। सूत्र बता रहे हैं वह अपने गृह क्षेत्र चंबा जिले के भरमौर से विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा सकते हैं। बशर्ते भाजपा से उन्हें टिकट मिले। भरमौर में मौजूदा समय में भाजपा के ही विधायक जियालाल कपूर हैं।

विज्ञापन


बीते दिनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और डॉ. जनक की चंबा में मुलाकात के दौरान जियालाल के समर्थकों ने हंगामा भी किया था। हालांकि, डॉ. जनक ने इस्तीफे में घरेलू परिस्थितियों और अपने व्यक्तिगत दायित्वों के कारण सरकारी सेवा को जारी रखना मुश्किल बताया है। वहीं, डॉ. जनक राज से चुनाव लड़ने को लेकर बात की गई तो उन्होंने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। 21 मई 2009 से डॉ. जनक राज ने आईजीएमसी में सेवाएं देनी शुरू की थीं।
विज्ञापन

 
आईजीएमसी के न्यूरो सर्जरी विभाग में चार चिकित्सक
आईजीएमसी के न्यूरो सर्जरी विभाग के चिकित्सक डॉ. जनक राज का इस्तीफा मंजूर हो जाता है तो भी मरीजों को यहां इलाज करवाने में परेशानी नहीं आएंगी। विभाग में अभी भी चार असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत हैं। इनमें से दो प्रोफेसर दिमाग की सर्जरी करने में पूरी तरह कुशल हैं, जबकि अन्य दो लगातार इस कार्य में निपुण हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed