Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IGMC alert regarding corona, advice to wear mask

Shimla News: कोरोना को लेकर आईजीएमसी अलर्ट, मास्क पहनने की सलाह

Sat, 24 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
IGMC alert regarding corona, advice to wear mask
लाउड स्पीकर लगा प्रबंधन कर रहा सतर्क
विज्ञापन


अस्पताल में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक, जरूरत पड़ने पर तैयार किया जाएगा आइसोलेशन वार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। देश में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अलर्ट हो गया है। अस्पताल प्रबंधन उपचार करवाने आए मरीजों को भी मास्क पहनने की हिदायत दे रहा है। इसके अलावा वार्डों और ओपीडी के बाहर दो गज की दूरी अपनाने के निर्देश दिए हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने मुख्य गेट के बाहर लाउड स्पीकर में अनाउंसमेंट के जरिये लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। देशभर में केरल से लेकर मुंबई और दिल्ली तक भारी संख्या में लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसको लेकर सभी राज्यों ने अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। हालांकि अभी शिमला में ऐसा मामला सामने नहीं आया है लेकिन अस्पताल प्रबंधन स्वयं सतर्क हो गया है। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि दवा का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इसके अलावा आइसोलेशन वार्ड जरूरत के हिसाब से जल्द तैयार किया जाएगा। अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई 24 घंटे उपलब्ध है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन




ओपीडी और वार्ड कहां, आसानी से चलेगा पता
आईजीएमसी में दूरदराज के क्षेत्रों से उपचार करवाने आए मरीजों को ओपीडी और वार्ड की जानकारी आसानी से मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन सोमवार से ओपीडी में लगी स्क्रीन पर स्लाइड चलाकर यह जानकारी मरीजों को उपलब्ध करवाएगा। ओपीडी, वार्ड के साथ टेस्ट कहां होते हैं आदि की जानकारी भी स्क्रीन पर मिलेगी। ऐसे में जानकारी के अभाव में मरीज और उनके तीमारदारों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती थीं उससे भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article