{"_id":"5f47e726089db46edd27f5f9","slug":"igg-test-to-be-detected-how-many-people-beat-coronavirus-without-investigation-and-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीजी टेस्ट लगाएगा पता, कितने लोगों ने बिना जांच और इलाज के दी कोरोना को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीजी टेस्ट लगाएगा पता, कितने लोगों ने बिना जांच और इलाज के दी कोरोना को मात
Fri, 28 Aug 2020 10:52 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
आरडी धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के लोगों का स्वास्थ्य विभाग अब इम्यूनो ग्लोबुलिन जी (आईजीजी) टेस्ट करेगा, जिसमें यह पता चलेगा कि कितने लोगों ने अपने मजबूत इम्यून सिस्टम के चलते कोरोना को बिना जांच और इलाज के ही मात दे दी। ऐसे लोगों को स्वास्थ्य विभाग प्रमाण पत्र भी जारी करेगा।
विज्ञापन
इस टेस्ट किट का टेंडर प्रदेश सरकार ने फाइनल कर दिया है। सरकार को प्रति किट 90 रुपये चुकाने होंगे, जबकि लोगों को अस्पतालों में टेस्ट सुविधा निशुल्क मिलेगी। विशेषकर इस टेस्ट से यह पता चल जाएगा कि प्रदेश के कितने लोगों को कोरोना महामारी ने गिरफ्त में लिया, लेकिन मजबूत इम्यून सिस्टम के चलते पीड़ित को इस बीमारी का पता भी नहीं चला और ठीक भी हो गए।
विज्ञापन
माह में अस्पतालों में 2 बार टेस्ट के लिए ओपीडी होगी।स्वास्थ्य विभाग से मिले प्रमाणपत्र को दिखाकर व्यक्ति बेरोकटोक कहीं भी आ-जा सकेगा। बॉर्डर एरिया पर ऐसे लोग नहीं रोके जाएंगे। हिमाचल में अभी बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों का पंजीकरण होता है।
विज्ञापन
प्रदेश में एंट्री के लिए कोविड-19 टेस्ट करना होता है। इसके अलावा क्वारंटीन की व्यवस्था है। इन सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद प्रदेश में प्रवेश मिलता था। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि हिमाचल में कई ऐसे लोग है, जिनको कोरोना हुआ, लेकिन इम्यून सिस्टम मजबूत होने से वे खुद ठीक हो गए।
प्रदेश के हर व्यक्ति का आईजीजी टेस्ट होगा। मेडिकल कॉलेजों के अलावा अन्य छोटे अस्पतालों में यह सेवा उपलब्ध होगी। जो व्यक्ति अपने आप ठीक हुए है, उन्हें प्रमाण पत्र मिलेगा। वे कहीं भी बेरोकटोक आ-जा सकेंगे। - आरडी धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य