फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ig Jaidi's Hearing on bail plea adjourned till 13 november

फिर टली आईजी जैदी की जमानत याचिका पर सुनवाई

Tue, 23 Oct 2018 09:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 23 Oct 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
Ig Jaidi's Hearing on bail plea adjourned till 13 november

सुप्रीम कोर्ट में गुड़िया मामले के आरोपी सूरज की लॉकअप में हत्या को लेकर न्यायिक हिरासत में चल रहे आरोपी पूर्व आईजी जहूर जैदी की जमानत याचिका पर सुनवाई 13 नवंबर के लिए टल गई। हाईकोर्ट ने 19 जनवरी को जैदी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के न्यायाधीश संदीप शर्मा द्वारा दिये फैसले को जैदी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। बहुचर्चित गुड़िया मामले में 19 जुलाई 2017 को आरोपी सूरज की पुलिस लॉकप में हत्या की गई थी।
विज्ञापन


उसके बाद हाईकोर्ट के आदेशानुसार सीबीआई ने गुड़िया मर्डर मामले सहित इस मामले में भी एफ आईआर दर्ज कर जांच की थी। जांच के बाद तत्कालीन आईजी जहूर जैदी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जैदी ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी जिसका सीबीआई ने विरोध करते हुए कहा था कि आरोपी ऊंची पहुंच रखता है ऐसे में वह सबूतों से छेड़छाड़ व गवाहों को धमका सकता है। सीबीआई ने जैदी के खिलाफ इस मामले में संलिप्तता के पुख्ता सबूत होने की बात भी कही थी।


मामले के रिकॉर्ड को देखने के बाद न्यायाधीश संदीप शर्मा ने जैदी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसी हत्या के अन्य आरोपी शिमला के पूर्व एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने भी हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर कर रखी है जो 27 फरवरी से लंबित है। इस पर भी सुनवाई 12 नवंबर के लिए टल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed