फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   if you Bitten by a dog, then there is no vaccine

कुत्ते ने काटा, तो यहां नहीं मिलेगी वैक्सीन

Mon, 28 Apr 2014 12:08 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 28 Apr 2014 12:08 PM IST
विज्ञापन
if you Bitten by a dog, then there is no vaccine

भगवान न करे लेकिन राजधानी शिमला में किसी को कुत्ते ने काट लिया तो वैक्सीन नहीं मिलेगी। बात चाहे राज्य के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज की करें या जोनल अस्पताल रिपन की। कहीं भी वैक्सीन नहीं है। सिविल सप्लाई की दुकानों और बाजार में भी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन


इन अस्पतालों में एंटी रेबीज इंजेक्शन ही उपलब्ध हैं। ये इंजेक्शन साधारण डाग बाइट में काम आते हैं। लेकिन अगर कुत्ते ने गहरा काटा हो तो इस इंजेक्शन के बाद लगने वाली वैक्सीन शिमला में कहीं उपलब्ध नहीं है। कुत्ते के काटने के 24 घंटे के भीतर इस वैक्सीन का लगना जरूरी है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि चलौंठी में शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे घर से टॉफी लेने दुकान गई छह साल की एक मासूम बच्ची वीना को पांच कुत्तों ने बुरी तरह से नोच दिया। बच्ची के सिर, गर्दन, टांग, बाजू और पेट में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल हालत में परिजनों ने शुक्रवार रात को बच्ची को आईजीएमसी में दाखिल करवाया। डीप कट होने की वजह से वैक्सीन की जरूरत पड़ी लेकिन कहीं भी यह वैक्सीन नहीं मिली। अगले दिन सोलन से वैक्सीन मंगवाई गई। फिलहाल वीना की हालत में सुधार आ रहा है।

राज्य के सबसे बड़े अस्पताल
नहीं मिल रही है यह वैक्सीन
आईजीएमसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश ने कहा कि यह वैक्सीन शिमला में उपलब्ध नहीं है। महंगी होने और जल्दी खराब होने के कारण सप्लाई में नहीं रखी है। यही नहीं, ज्यादा एमआरपी की वजह से भी कुछ विवाद चल रहा है।


वैक्सीन क्यों नहीं, जांच करेंगे
स्वास्थ्य निदेशक डॉ. केएस डोगरा ने कहा कि हर अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध हैं। डीप कट में इस्तेमाल होने वाली वैक्सीन अगर अस्पतालों में नहीं है तो इसकी जांच की जाएगी। जिन अस्पतालों में यह वैक्सीन उपलब्ध नहीं है, वहां जल्द सप्लाई दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed