फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   If information of people coming from outside is hidden action will be taken against the panchayat pradhan

बाहर से आने वाले लोगों की सूचना छिपाई तो पंचायत प्रधानों पर होगी कार्रवाई: जयराम

Thu, 16 Apr 2020 08:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Apr 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
If information of people coming from outside is hidden action will be taken against the panchayat pradhan
सीएम जयराम ने अधिकारियों के साथ बैठक की - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि राज्य सरकार ने पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र में बाहरी राज्यों से आने वाले सभी व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि जो भी पंचायत प्रधान बाहर से आने वाले लोगों की सूचना छिपाएगा, प्रदेश सरकार उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कोरोना वायरस की जांच के नमूनों की जांच को बढ़ाया जाएगा। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सभी अंतरराज्यीय सीमाओं पर जांच केंद्र स्थापित किए जाएंगे। रैपिड टेस्ट किट्स से परमिट के साथ राज्य में आने वाले सभी लोगों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


इन जांच केंद्रों के निकट लगभग 15-20 बिस्तरों वाले अस्थायी क्वारंटीन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। जो व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाएंगे, उन्हें इन क्वारंटीन केंद्रों में भेजा जाएगा और उन्हें प्रदेश के भीतर यात्रा नहीं करने दी जाएगी। ऐसे लोगों को कोरोना वायरस के आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमातियों के संपर्क में आए लोगों की जांच पूरी करने के निर्देश
 उन्होंने निर्देश दिए कि तब्लीगी जमात से जुड़े और उनके संपर्क में आए सभी लोगों की जांच जल्दी पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में जल्द ही रैपिड टेस्ट किट्स उपलब्ध करवाई जाएंगी और टेस्ट की गति बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि चिन्हित हॉटस्पाट क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही पर बारीकी से नजर रखी जाएगी। 

सरकार प्रदेश के बाहर फंसे हिमाचलियों के प्रति चिंतित

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश के बाहर फंसे हिमाचलियों के प्रति चिंतित है और लगातार उनके संपर्क में हैं। संबंधित प्रदेश सरकारों से उनकी उचित देखभाल का आग्रह किया है। उन्होंने ऐसे लोगों से आग्रह किया है कि वे जहां है, वहीं बने रहें और प्रदेश सरकार स्थिति सामान्य होते ही उनकी वापसी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने अधिकारियों से किसानों और खरीददारों के मध्य समन्वय स्थापित करने को कहा, जिससे किसानों को उनके उत्पादों का सही मूल्य प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि बागवानों के उत्पादों के लिए उचित परिवहन की सुविधा बनाई जाए।

नागरिक आपूर्ति निगम के डिपुओं और खुले बाजार में जरूरी आपूर्ति करें 
मुख्यमंत्री ने लोगों की सुविधा के लिए नागरिक आपूर्ति निगम के डिपुओं और खुले बाजार में आवश्यक सामग्री की पर्याप्त आपूर्ति करने पर बल दिया। सीएम ने कहा कि कर्फ्यू में छूट के दौरान लोगों में जरूरी सामाजिक दूरी सुनिश्चित की जानी चाहिए, जिससे कोरोना वायरस संक्रमण को रोका जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जरूरी वस्तुओं और अन्य सामग्री के परिवहन में लगे ट्रकों और उनके चालकों-परिचालकों को प्रदेश की सीमाओं पर सैनिटाइज किया जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed