फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ice hockey rink will also be built in Losar, Saganam and Rangrik

Ice Hockey Rink: स्पीति के लोसर, सगनम और रंगरीक में भी बनेंगे आइस हॉकी रिंक

Thu, 22 Dec 2022 10:28 AM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/ उदयपुर (लाहौल- स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/ उदयपुर (लाहौल- स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Dec 2022 10:28 AM IST
सार

प्रदेश के स्पीति के युवाओं के लिए आइस हॉकी में नेशनल तक खेलने का एक सुनहरा अवसर है। इसके लिए काजा प्रशासन स्पीति के युवाओं को तराशने जा रहा है। काजा में दो रिंक के साथ लोसर, सगनम और रंगरीक में भी आइस हॉकी रिंक तैयार किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Ice hockey rink will also be built in Losar, Saganam and Rangrik
आइस हॉकी रिंक बनाने की तैयारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के स्पीति के युवाओं के लिए आइस हॉकी में नेशनल तक खेलने का एक सुनहरा अवसर है। इसके लिए काजा प्रशासन स्पीति के युवाओं को तराशने जा रहा है। काजा में दो रिंक के साथ लोसर, सगनम और रंगरीक में भी आइस हॉकी रिंक तैयार किए जा रहे हैं। रिंक तैयार करने के लिए काजा प्रशासन को डोगरा रेजिमेंट के जवान जो आइस हॉकी में हिमाचल टीम से खेलते हैं, उनकी भी मदद ली जा रही है। आइस हॉकी रिंक तैयार होते ही युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए दो-दो शारीरिक शिक्षक सेवाएं देंगे। 

विज्ञापन


स्पीति के आउटडोर स्टेडियम काजा में स्थानीय युवाओं के लिए जनवरी अंत में आइस हॉकी चैंपियनशिप के मुकाबले खेले जाएंगे। इससे पहले काजा, लोसर, सगनम और रंगरीक आइस हॉकी रिंक में खूब पसीना बहाना पड़ेगा। वहीं चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप तक जा सकते हैं। इन दिनों स्पीति के शेगो में डोगरा रेजिमेंट के जवान और स्थानीय युवा आइस हॉकी का अभ्यास कर रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त काजा अभिषेक वर्मा ने कहा कि स्पीति में विंटर गेम्स की अपार संभावनाएं हैं। वर्मा ने बताया कि उपमंडलाधिकारी कार्यालय काजा के समीप आइस रिंक लगभग तैयार हो गया है। लोसर, सगनम और रंगरीक में जल्द आइस हाकी रिंक तैयार हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed