7 साल बाद बदला एसीएस श्रीकांत बाल्दी का विभाग, वित्त विभाग से ऊब चुके थे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने सात साल बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी का विभाग बदला है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी त्यागी के प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद बाल्दी पर वित्त विभाग का जिम्मा रहा है। पूर्व में रही प्रेम कुमार धूमल सरकार और वीरभद्र सिंह सरकार के कार्यकाल में भी वित्त विभाग बाल्दी के पास ही रहा।
अब जयराम सरकार में बाल्दी का विभाग बदलकर प्रधान सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात किया गया है। बाल्दी का कहना है कि एक ही विभाग को देखते हुए काफी समय हो गया था। इसी के चलते उन्होंने सरकार से विभाग बदलने की इच्छा जताई थी।
नई जिम्मेदारी चूंकि और भी महत्वपूर्ण है, लिहाजा वह इसे बखूबी निभाने की कोशिश करेंगे। उधर, जयराम सरकार में अब वित्त विभाग वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनिल खाची देखेंगे। खाची कुछ महीने पहले ही केंद्रीय प्रति नियुक्ति से लौटे हैं। केंद्र में अफसरों के साथ बेहतर तालमेल के चलते उन्हें यह महकमा दिया गया है।
हिमाचल प्रदेश पर 47,800 करोड़ का कर्ज है। इससे उबरने और केंद्र से हिमाचल के लिए विकास कार्यों की योजनाओं के लिए पैसा लाना अनिल खाची के लिए बड़ी चुनौती होगी। बताया जा रहा है कि खाची पहले भी वित्त विभाग में रह चुके हैं। इसके चलते उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।
किसी की भी नहीं सुनी सीएम ने
चार महीने बाद जयराम सरकार एक्शन मोड में आई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तबादले को लेकर एक दो अफसर को छोड़कर किसी की भी नहीं सुनी। अवकाश के दिन चीफ सेक्रेटरी को बुलाया गया और अफसरों के तबादले कर डाले।
कहा जा रहा है कि एक महीने से अफसरों का फीडबैक लिया जा रहा था। शनिवार को ही सीएम ने एकदम से अफसरों के महकमे बदलने का निर्णय ले लिया।