{"_id":"643a540910ea6d6787054af6","slug":"ias-may-be-appointed-managing-director-of-himachal-electricity-board-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवायद: बिजली बोर्ड में आईएएस को ही प्रबंध निदेशक लगाने की सुगबुगाहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवायद: बिजली बोर्ड में आईएएस को ही प्रबंध निदेशक लगाने की सुगबुगाहट
Sat, 15 Apr 2023 01:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 15 Apr 2023 01:07 PM IST
सार
बिजली बोर्ड में वर्ष 1993 से 2013 तक आईएएस को ही चेयरमैन और प्रबंध निदेशक का कार्यभार सौंपा जाता रहा है। अगस्त 2013 में पीसी नेगी को वीरभद्र सरकार के समय प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
राज्य बिजली बोर्ड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य बिजली बोर्ड में आईएएस को ही प्रबंध निदेशक लगाने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। दस वर्ष पहले आईएएस ही बोर्ड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक होते थे। वर्ष 2013 में इस व्यवस्था को बदला गया था। 2013 से 2023 तक बिजली बोर्ड के चार वरिष्ठ इंजीनियर पीसी नेगी, जेपी कालटा, आरके शर्मा और पंकज डढ़वाल प्रबंध निदेशक के पद पर रहे हैं। वीरवार शाम को ऊर्जा निदेशक हरिकेश मीणा को बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार देने से पुरानी व्यवस्था पर लौटने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड में वर्ष 1993 से 2013 तक आईएएस को ही चेयरमैन और प्रबंध निदेशक का कार्यभार सौंपा जाता रहा है। अगस्त 2013 में पीसी नेगी को वीरभद्र सरकार के समय प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया। दिसंबर 2017 तक नेगी प्रबंध निदेशक रहे। जनवरी 2018 से मई 2020 तक जेपी कालटा, मई 2020 से सितंबर 2021 तक आरके शर्मा और सितंबर 2021 से 12 अप्रैल 2023 तक पंकज डढ़वाल प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत रहे।
विज्ञापन
इनसे पहले आईएएस एसकेबीएस नेगी, आरडी धीमान, सुभाष नेगी, आरके जैन, अजय मित्तल, एसके सूद, रवि डींगरा, शमशेर सिंह, हर्ष गुप्ता, आशा स्वरूप, एके गोस्वामी और बीबी टंडन चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के पद पर रहे। गत बुधवार को सेवानिवृत्त हुए प्रबंध निदेशक पंकज डढ़वाल के बाद वरिष्ठता के आधार पर निदेशक संदीप कुमार शर्मा, मनोज कुमार उप्रेती और राजीव सूद एमडी बनने की दौड़ में शामिल रहे।
विज्ञापन
सरकार को ऊर्जा विभाग की ओर से इस बाबत प्रस्ताव भी भेजा गया था। सरकार ने इस प्रस्ताव पर फैसला लेने की जगह आईएएस हरिकेश मीणा को प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंप कर सभी को चौंका दिया। ऊर्जा निदेशक हरिकेश मीणा इलेक्टि्रकल इंजीनियर हैं। इन्होंने इंजीनियरिंग आईआईटी कानपुर से की है।