{"_id":"62874f780b872f130405ff9b","slug":"ias-jm-pathania-retirement-proposal-approved-by-himachal-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: आईएएस पठानिया का सेवानिवृत्ति का आवेदन मंजूर, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: आईएएस पठानिया का सेवानिवृत्ति का आवेदन मंजूर, अधिसूचना जारी
Fri, 20 May 2022 01:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 20 May 2022 01:56 PM IST
सार
आईएएस अधिकारी कैप्टन (सेवानिवृत्त) जेएम पठानिया ने दस माह पहले सेवानिवृत्ति लेने के लिए आवेदन किया था। पूरी सेवा के तहत 31 मई 2023 को उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी कैप्टन (सेवानिवृत्त) जेएम पठानिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के वर्ष 2008 कैडर के आईएएस अधिकारी कैप्टन (सेवानिवृत्त) जेएम पठानिया का समय से पहले सेवानिवृत्ति का आवेदन मंजूर कर लिया गया है। कार्मिक विभाग ने एक अगस्त 2022 से पठानिया के सेवानिवृत्त होने की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
पठानिया ने दस माह पहले सेवानिवृत्ति लेने के लिए आवेदन किया था। पूरी सेवा के तहत 31 मई 2023 को उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी। वर्तमान में एग्रो इंडस्ट्री निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत पठानिया ने समय से पहले सेवानिवृत्ति के लिए निजी कारणों का हवाला दिया है।
विज्ञापन
उधर, राज्य सचिवालय में प्रशासनिक सचिवों सहित कई उच्च अधिकारियों का कहना है कि पठानिया को वर्तमान सरकार ने जानबूझकर बड़े महकमों में नियुक्ति नहीं दी। इसी वजह से पठानिया ने समय से पहले सेवानिवृत्ति ले ली है।
विज्ञापन
पठानिया एग्रो इंडस्ट्री से पहले बिजली बोर्ड, शहरी विकास और परिवहन विभाग में उच्च पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। पूर्व सरकार के समय धर्मशाला स्मार्ट सिटी की डीपीआर भी पठानिया की अगुवाई में बनाई गई थी।