फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IAS, IFS and HAS officers transferred in Himachal, see full list here

Himachal: हिमाचल में पांच आईएएस और 19 एचएएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

Sat, 08 Apr 2023 09:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Apr 2023 09:41 PM IST
सार

सरकार ने शनिवार को पांच आईएएस, एक आईएफएस और 19 एचएएस अफसरों के तबादले किए। 11 एचएएस अफसरों को एसडीएम की नियुक्त किया। 

विज्ञापन
IAS, IFS and HAS officers transferred in Himachal, see full list here
आईएएस अधिकारी मनमोहन शर्मा, अपूर्व देवगन व कृतिका कुलहरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शनिवार को पांच आईएएस, एक आईएफएस और 19 एचएएस अफसरों के तबादले किए। 11 एचएएस अफसरों को एसडीएम की नियुक्त किया। आईएएस अधिकारी मनमोहन शर्मा को सोलन और अपूर्व देवगन को उपायुक्त चंबा नियक्त किया। आईएएस अधिकारी सुदेश मोक्टा एनएचएम के निदेशक होंगे। डीसी सोलन कृतिका कुलहरी हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) की नई निदेशक होंगी। डीसी चंबा दुनी चंद राणा आपदा प्रबंधन निदेशक के साथ एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक व बागवानी विकास समिति के परियोजना निदेशक, आईएफएस अधिकारी अनिल जोशी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव होंगे।
विज्ञापन


एचएएस अफसरों में डॉ. मधु चौधरी कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के रजिस्ट्रार, सतीश कुमार हिमुडा के कार्यकारी निदेशक, संदीप सूद राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर के अतिरिक्त निदेशक, विनय मोदी एडीएम पूह, संजीव कुमार मेडिकल कॉलेज नेरचौक के अतिरिक्त निदेशक, डॉ. हरीश गज्जू सहकारी सभाएं धर्मशाला के अतिरिक्त पंजीयक, राकेश शर्मा एसडीएम सुजानपुर और सुरेंद्र माेहन एसडीएम कुमारसैन होंगे। विजय कुमार एसडीएम डोडराक्वार, गौरव चौधरी एसडीएम घुमारवीं, कुलदीप सिंह पटियाल एसी टू डीसी मंडी, डॉ. सुरेंद्र एसडीएम इंदौरा, रमन घरसंघी एसडीएम पांगी, कविता एसडीएम सोलन, सलीम आजम एसडीएम धीरा, कांगड़ा, राजेश भंडारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली, मनोज कुमार एसडीएम बंगाणा, राजीव ठाकुर एसी टू डीसी बिलासपुर के साथ एनएचएआई मुख्यालय, भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन बिलासपुर के भू अधिग्रहण अधिकारी, मत्स्य निदेशालय के संयुक्त निदेशक और योगराज को एसडीएम झंडूता नियुक्त किया। 
विज्ञापन



इन अफसरों के हुए तबादले-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed