{"_id":"5edbc96b3329761dbf7214f3","slug":"i-will-live-for-another-20-years-dalai-lama","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले 20 साल और जीऊंगा मैं: धर्मगुरु दलाईलामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले 20 साल और जीऊंगा मैं: धर्मगुरु दलाईलामा
Sat, 06 Jun 2020 10:21 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
धर्मगुरु दलाईलामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले माह 85 वर्ष के होने वाले धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि वह अगले 20 साल और जीएंगे। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर तिब्बतियों के साका दावा त्योहार के उपलक्ष्य पर दलाईलामा ने मैक्लोडगंज स्थित अपने निवास पर दुनिया भर में फैले अपने अनुयायियों को ऑनलाइन प्रवचन दिए। उन्होंने अनुयायियों को भरोसा दिलाया कि वह 20 साल से अधिक समय तक जीवित रहेंगे। उन्होंने सलाह दी कि तिब्बती मठों में साका दावा परंपरा को वार्षिक त्योहार के रूप में मनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे पास स्वार्थ है, लेकिन हमें बुद्धिमानी से स्वार्थी होने की आवश्यकता है। लोग धन और शक्ति से आकर्षित हो सकते हैं। लेकिन एक परोपकारी रवैया रखना अधिक प्रभावी है। महायान बौद्ध परंपरा के अनुसार साका दावा आध्यात्मिक साधना के लिए विशेष रूप से शुभ दिन माना जाता है। तिब्बती बौद्धों के लिए यह महीना एक आध्यात्मिक शिक्षक और बौद्ध अभ्यास के प्रति समर्पण के उच्चतम भावों को प्रेरित करता है।
विज्ञापन