फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hydroponic farming in joginder nagar mandi himachal pradesh

युवाओं के लिए बने प्रेरणा: इंजीनियर की नौकरी छोड़ नवीन ने अपनाई खेतीबाड़ी, हर महीने कमा रहे 50 हजार

Sun, 13 Mar 2022 06:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 13 Mar 2022 06:37 PM IST
सार

हाइड्रोपोनिक्स खेती का कार्य शुरू करने से पहले नवीन शर्मा 15 वर्ष तक कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों में देश और देश के बाहर जॉब कर चुके हैं और उन्हें अच्छा पैकेज भी मिल रहा था, लेकिन अब उन्होंने स्वरोजगार को ही आगे बढ़ने का माध्यम बनाया है। 

विज्ञापन
hydroponic farming in  joginder nagar mandi himachal pradesh
हाइड्रोपोनिक्स तरीके से खेती करते नवीन शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर से इंजीनियरिंग करने वाले 42 वर्षीय नवीन शर्मा कॉरपोरेट सेक्टर की नौकरी छोड़ हाइड्रोपोनिक्स तरीके से खेती कर हर माह 50 से 60 हजार रुपये कमा रहे हैं। 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्थापित हाइड्रोपोनिक्स पॉलीहाउस के माध्यम से नवीन न केवल अच्छी कमाई कर रहे हैं बल्कि दो अन्य युवाओं को रोजगार भी दे रहे हैं। नवीन हाइड्रोपोनिक्स खेती को व्हाइट कॉलर खेती की संज्ञा भी देते हैं।

विज्ञापन


हाइड्रोपोनिक्स खेती का कार्य शुरू करने से पहले नवीन शर्मा 15 वर्ष तक कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों में देश और देश के बाहर जॉब कर चुके हैं और उन्हें अच्छा पैकेज भी मिल रहा था, लेकिन अब उन्होंने स्वरोजगार को ही आगे बढ़ने का माध्यम बनाया है। 
विज्ञापन


उन्होंने पॉलीहाउस में विभिन्न प्रकार की फसलें तैयार की हैं, जिनके बेहतर दाम मिल रहे हैं। तैयार फसलें पालमपुर, कांगड़ा, धर्मशाला, मैक्लोडगंज में आसानी से बिक रही हैं। यहां तैयार लैट्यूस 400 से 450 रुपये प्रति किलो, चैरी टमाटर 300 से 350 रुपये और बेसिल तुलसी 400 रुपये किलो बाजार में बिक रही है। स्ट्रॉबेरी, शिमला मिर्च और धनिया के भी अच्छे दाम मिल रहे हैं। एसडीएम जोगिंद्रनगर डॉ. विशाल ने युवाओं से इस खेती में आने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है हाइड्रोपोनिक्स खेती
नवीन ने कहा कि हाइड्रोपोनिक्स खेती की एक ऐसी आधुनिक तकनीक है, जिसमें केवल पानी का ही इस्तेमाल होता है। पारंपरिक खेती के मुकाबले हाइड्रोपोनिक्स से पानी की लगभग 90 फीसदी तक बचत होती है। हाइड्रोपोनिक्स खेती में सिर्फ पानी के जरिये ही सब्जियां उगाई जाती हैं। इसमें पाइप में पोषणयुक्त पानी बहता है। पौधों की जड़े उससे अपना न्यूट्रिशन लेती हैं। इसमें नर्सरी में तैयार पौधा को पॉलीहाउस में स्थापित पाइपों में रोप दिया जाता है। इसके बाद पाइपों के माध्यम से पानी की सप्लाई द्वारा सभी तरह के पोषक तत्व पौधों को दिए जाते हैं। 


सरकार दे रही 80 प्रतिशत उपदान
नवीन ने बताया कि पॉलीहाउस निर्माण को सरकार 85 प्रतिशत की दर से 5.18 लाख रुपये का उपदान मुहैया करवाया है। हाइड्रोपोनिक्स सेटअप के लिए 3 लाख रुपये की सब्सिडी मिली है। हाइड्रोपोनिक सेटअप के लिए कुल 10 लाख रुपये की लागत आई है। इसके अलावा पॉलीहाउस की सोलर युक्त बाड़बंदी को भी सरकार ने 80 प्रतिशत की दर से 1.35 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed