{"_id":"63235244a7dc7a4e3d0e128c","slug":"hydro-engineering-college-bandla-bilaspur-civil-trade-nine-seats-remain-vacant","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में सिविल ट्रेड में नौ सीटें रह गई खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में सिविल ट्रेड में नौ सीटें रह गई खाली
Thu, 15 Sep 2022 09:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 15 Sep 2022 09:57 PM IST
सार
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में सिविल ट्रेड की 62 सीटों में से नौ सीटें खाली रह गई हैं। सिर्फ 53 सीटें ही भर पाई हैं।
विज्ञापन
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के दूसरे हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो जाएंगी। प्रवेश प्रक्रिया वीरवार को समाप्त हो गई। सिविल ट्रेड में नौ सीटें खाली रह गई हैं। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों ने सिविल ट्रेड में कम रुचि दिखाई है। हालांकि, खाली सीटें भरने के लिए फिर से आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
सत्र 2022-23 के प्रथम वर्ष के लिए इलेक्ट्रिकल की 63 सीटें भर गई हैं। सिविल ट्रेड की 62 सीटों में से नौ सीटें खाली रह गई हैं। सिर्फ 53 सीटें ही भर पाई हैं। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने इसके लिए 1 से 9 सितंबर तक दाखिला प्रक्रिया करवाई थी। इसमें जेईई मेन और एचपीसीईटी के पास अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
खाली सीटें भरने के लिए जल्द अधिसूचना जारी की जाएगी। पिछले साल इस निर्माणाधीन कॉलेज में केवल प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू की गई थी। इससे पहले इसकी कक्षाएं कांगड़ा के नगरोटा बगवां में लग रही थीं। इस साल सभी कक्षाओं को यहां पर स्थानांतरित कर दिया गया है। इसमें द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाएं 1 सितंबर से सुचारु रूप से चल रही हैं।
विज्ञापन
इस साल छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। पहले यह सुविधा सिर्फ लड़कियों के लिए ही थी। हॉस्टल के लिए 250 छात्रों ने आवेदन किया है। गर्ल्स हॉस्टल में 112 लड़कियां रह रही हैं।