फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   husband and wife killed in a car accident at theog himachal

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, दंपति की मौत, बेटी घायल

Sat, 29 Dec 2018 10:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 29 Dec 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
husband and wife killed in a car accident at theog himachal

पुलिस थाना ठियोग के तहत आने वाले माहोग में वीरवार देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई है, वहीं उनकी 11 वर्षीय बेटी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई है।

विज्ञापन


जिसे प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के अनुसार मारुति कार संख्या एचपी 09-3037 ठियोग से महोग की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


ऐसे में कुफर गांव से पहले ही कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में संजीव कुमार (40), पुत्र काहन सिंह, गांव कुफर, डाकघर पटिनल और उसकी पत्नी मीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में उनकी 11 वर्षीय बेटी सारिका गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद शवों और घायल को बाहर निकाला

husband and wife killed in a car accident at theog himachal

क्षेत्र के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस थाना ठियोग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शवों और घायल को घटनास्थल से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।  

डीएसपी ठियोग रामलाल बंसल ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कार हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 11 वर्षी बेटी घायल हो गई है। मृतकों का ठियोग अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

पुलिस ने घायल बेटी को प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed