फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Husband and wife are fighting war against Corona leaving one and a half year old daughter with grandmother

#ladengeCoronaSe: डेढ़ साल की बच्ची को दादी के पास छोड़ कोरोना के खिलाफ जंग में डटे पति-पत्नी

Tue, 01 Jun 2021 02:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर(मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Jun 2021 02:30 AM IST
सार

स्त्री विशेषज्ञ चिकित्सक स्वाति शर्मा की देखरेख में डेढ़ लाख काढ़े के पैकेट एक हजार से अधिक आयुष केंद्रो तक पहुंचे, वहीं, पति डॉ. संदीप 200 से अधिक संक्रमितों का उपचार कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Husband and wife are fighting war against Corona leaving one and a half year old daughter with grandmother
डॉ. स्वाति व संदीप कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए जहां लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। ऐसे हालात में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर का चिकित्सक दंपती बिना किसी खौफ से कोविड की सेवाएं दे रहे हैं। इनकी डेढ़ साल की बच्ची भी है, जो बीते डेढ़ साल से दादी के पास रह रही है। स्त्री विशेषज्ञ चिकित्सक स्वाति शर्मा मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी में बीते एक साल से अधिक के समय से आयुर्वेदिक औषधियों के निर्माण, पैकिंग और वितरण का कार्य कर रही हैं। कोरोना काल में दवाओं की भारी डिमांड है।

विज्ञापन


उनकी देखरेख में ही चार लाख से अधिक काढ़े के पैकेट तैयार कर प्रदेश के एक हजार से अधिक आयुष केंद्रों में पहुंच भी चुके हैं। जबकि पति संदीप कुमार ईएनटी विशेषज्ञ चिकित्सक सरकाघाट उपमंडल के धर्मपुर (बरोटी) में होम आइसोलेशन कोरोना संक्रमितों को उपचार दिलाने में प्रयासरत हैं। संधोल ब्लॉक में रोजाना 15 से 20 होम आइसोलेशन में मौजूद संक्रमित मरीजों के स्वास्थ्य की जांच के अलावा उन्हें आवश्यक उपचार भी दिला रहे हैं। बीते डेढ साल में कोविड सेवाओं में तैनात डॉ. संदीप कुमार अभी तक 200 से अधिक संक्रमित मरीजों का स्वास्थ्य जांच चुके हैं। जबकि मंडी जिला में कोविड की पहली लहर में संचालित कोविड केयर अस्पतालों में भी सेवाएं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed