फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hundreds of tourists trapped in snow in Dhali bifurcation rescued

Shimla News: ढली बाइफिरकेशन में बर्फ में फंसे सैकड़ों सैलानियों को किया रेस्क्यू

Mon, 23 Dec 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of tourists trapped in snow in Dhali bifurcation rescued
सुबह बर्फ शुरु होते ही पहुंच गए थे घूमने
विज्ञापन

बर्फ जमने के बाद फंस गए सैकड़ों वाहनों, पुलिस ने निकाले
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में सीजन की दूसरी बर्फबारी के बाद जहां सैलानी चहक उठे वहीं उन्हें दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। सोमवार को सुबह के समय शिमला समेत कुफरी और छराबड़ा में बर्फबारी शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में सैलानियों ने कुफरी का रुख किया लेकिन दोपहर बाद मार्ग अवरुद्ध होने से सैकड़ों वाहन फागू से ढली बाइफिरकेशन के बीच फंस गए।


इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और वाहनों में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू किया। एडीशनल एसपी रतन सिंह नेगी ने रेस्क्यू अभियान की कमान संभाली। इस दौरान मार्ग से बर्फ हटाने के साथ ही जगह-जगह स्किड होकर फंसी गाड़ियों को भी निकाला गया। यह अभियान शाम तक चलता रहा। फागू से ढली तक बर्फबारी के कारण दोपहर बाद वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई। इसमें छोटे वाहनों के अलावा बसें भी फंस गईं। इसमें एचआरटीसी की बसें भी शामिल थीं। शिमला पुलिस का वाहनों को निकालने का अभियान देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन



टेंपो ट्रैवलर स्किड होकर क्रैश बैरियर में रुकी, हादसा टला
शिमला। कुफरी में बर्फबारी के कारण दिनभर वाहन स्किड होते रहे। सवारियों से भरी टेंपों ट्रैवलर फिसलकर सड़क से निचली ओर खिसकते हुए क्रैश बैरियर से टकराकर रुक गई। गनीमत रही कि वाहन क्रैश बैरियर में जाकर रुक गई जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इसी तरह फागू-ढली के बीच बड़ी संख्या में गाड़ियां बर्फ में फिसलने के कारण फंसी रहीं। इसके अलावा शिमला के लक्कड़ बाजार में भी दिनभर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती रही। खासकर आईजीएमसी-संजौली मार्ग पर वाहनों को गुजरने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान लक्क्ड़ बाजार-हॉलीलॉज मार्ग पर एक गाड़़ी बर्फ में फिसलकर फंस गई। सड़क के बीचोबीच वाहन फंसने से लोगों को आवाजाही में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article