फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hundreds of shepherds appeared with thousands of cattle from helicopters at kangra

हेलीकॉप्टर से हजारों मवेशियों के साथ दिखाई दिए चरवाहों के झुंड, नहीं मिला भेड़पालक का शव

Fri, 05 Oct 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला, गगल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला, गगल Updated Fri, 05 Oct 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of shepherds appeared with thousands of cattle from helicopters at kangra

बड़ा भंगाल की दुर्गम पहाड़ियों में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने वीरवार को उड़ान भरी। बर्फीले तूफान की वजह से फंसे भेड़पालकों के 20 से 22 झुंड दिखाई दिए। इन भेड़पालकों के साथ हजाराें की तादाद में मवेशी भी मौजूद हैं।

विज्ञापन


हेलीकॉप्टर से इन लोगाें के लिए खाने-पीने का सामान फेंका गया। बताया जा रहा है कि भेड़पालक सुरक्षित स्थानों पर हैं। उनमें से किसी ने भी एयरलिफ्ट करने का संकेत नहीं दिखाया।
विज्ञापन


वहीं, बर्फीले तूफान की चपेट में आने से जान गंवाने वाले भेड़पालक का शव भी नहीं निकाला जा सका। वायुसैनिकों के साथ मृतक भेड़पालक का साथी भी था, जिसे इलाके की निशानदेही के लिए साथ ले जाया गया था। लेकिन भेड़पालक का शव नहीं ढूंढा जा सका।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ियों में सुरक्षित हैं भेड़पालक

Hundreds of shepherds appeared with thousands of cattle from helicopters at kangra

हेलीकॉप्टर ने सुबह आठ बजे गगल से उड़ान भरी। रेस्क्यू टीम के साथ डीसी संदीप कुमार, एसपी संतोष पटियाल समेत प्रशासन और चिकित्सा विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

टीम में शामिल एक स्थानीय जानकारी ने जालसू, कालीहनी, थमसर पास और मुरालधार में उड़ान के दौरान इलाके की जानकारी दी। डीसी कांगड़ा संदीप कुमार ने बताया कि बड़ा भंगाल की पहाड़ियों में भेड़पालक सुरक्षित हैं।

उन्हें खाने पीने का सामान पहुंचा दिया गया है। बड़ा भंगाल के आसपास क्षेत्र में चरवाहों के 20-22 झुंड हैं। संदीप कुमार बताया कि बड़ा भंगाल में उतर कर स्थानीय लोगाें से बातचीत की गई है। लोगाें तक राशन पहुंच गया है। हेलीकॉप्टर के जरिये भी करीब 350 किलो राशन उपलब्ध करवाया गया है।

बड़ा भंगाल से बीमार महिला की एयरलिफ्ट

Hundreds of shepherds appeared with thousands of cattle from helicopters at kangra

स्थानीय इंद्र गोपाल ने हेलीकॉप्टर में उड़ान के दौरान वह जगह भी बताई जहां चरवाहे राकेश की मौत हो गई थी। चूंकि हेलीकॉप्टर उतारना संभव नहीं हो पाया, ऐसे में शव भी नहीं निकाला जा सका। 

रेस्क्यू ऑपरेशन पर गए हेलीकॉप्टर से वापसी पर बड़ा भंगाल की एक बुजुर्ग महिला मरीज को एयरलिफ्ट किया गया। 70 वर्षीय बिम्मो देवी को इलाज के लिए कांगड़ा लाया गया।

वहीं बड़ा भंगाल में 43 साल की मंगला ने कहा कि समय पर राशन मिलने से उन्हें राहत मिली है। उपप्रधान परस राम ने कहा कि इस बार चंबा और भरमौर से हेलीकॉप्टर के जरिये राशन समेत अन्य आवश्यक वस्तुएं पहुंचने से बड़ा भंगाल इलाके को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed