फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hundreds of hungry and thirsty women welcomed the Prime Minister in una

PM Una Rally: भूखे प्यासे सैकड़ों महिलाओं ने किया प्रधानमंत्री का अभिनंदन

Thu, 13 Oct 2022 09:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Oct 2022 09:14 PM IST
सार

 प्रधानमंत्री  मोदी के आने से पहले ही महिलाओं ने सरकार के समर्थन में जमकर नारे लगाए। उनके जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। इस बीच जब प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचे तो महिलाओं के चेहरे पर जोश देखते ही बन रहा था। 

विज्ञापन
Hundreds of hungry and thirsty women welcomed the Prime Minister in una
सैकड़ों महिलाओं ने किया प्रधानमंत्री का अभिनंदन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के इंदिरा गांधी मैदान में गुरुवार सुबह 09:00 बजे से ही प्रधानमंत्री की रैली के लिए लोग पहुंचना शुरू हो गए। इनमें ज्यादा संख्या महिलाओं की रही। खास बात यह रही कि करवाचौथ के दिन महिलाओं ने तेज धूप के बीच भूखे प्यासे रहकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री के आने से पहले ही महिलाओं ने सरकार के समर्थन में जमकर नारे लगाए। उनके जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। इस बीच जब प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचे तो महिलाओं के चेहरे पर जोश देखते ही बन रहा था।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री की जनसभा में पहुंचीं गगरेट क्षेत्र की ममता शर्मा, कुसुम लता, रीमा शर्मा और संतोष ने कहा कि मोदी जी इतने दूर से आ रहे हैं तो हम नहीं आ सकते। क्या हुआ अगर हमने करवाचौथ का व्रत भी रखा है। प्रधानमंत्री देश की सलामती के लिए नवरात्र में आठ दिन का उपवास करते हैं। हमारे देश के लिए उनका होना सब कुछ है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई हैं और इससे वे आज आत्मनिर्भर हैं। क्या हम भूखे पेट एक दिन उनके लिए तेज धूप में नहीं बैठ सकतीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed