फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Huge peope in shimla city Bazzar

करवाचौथ से पहले खरीददारी के लिए उमड़ी भीड़

Thu, 21 Oct 2021 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Huge peope in  shimla city Bazzar
लोअर बाजार में हुए अतिक्रमण और भीड़ में फंस गई एंबुलेंस,
विज्ञापन

दुकानों के बाहर सड़क पर सजा है आधा बाजार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। करवाचौथ से पहले खरीददारी के लिए शिमला के बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है। दुकानों में तिल धरने की भी जगह नहीं है। दुकानदारों ने बाजार की सड़क पर अवैध कब्जा कर लिया है। लोअर बाजार में हालात सबसे अधिक खराब हैं। वीरवार को बाजार की भीड़ में एक एंबुलेंस फंस गई।
कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने एंबुलेंस को निकालने के लिए रास्ता बनाया। भीड़ इतनी अधिक थी कि सड़क के दोनों ओर महिलाएं एंबुलेंस की ओर पीठ कर खड़ी हो गईं। चालक ने बचते बचाते एंबुलेंस निकालीं। लोअर बाजार में जहां एक ओर दुकानदारों ने सड़क पर दुकानें सजा दी हैं वहीं तहबाजारी सड़क पर सामान सजा कर बैठे हुए हैं। दुकानों के भीतर और बाहर लोगों की भारी भीड़ है।
विज्ञापन

सड़क पर तहबाजारियों के सजाए सामान के इर्द गिर्द भी खरीददारों की भीड़ जुट रही है। रही सही कसर बाजार में घूमते हुए सजावटी सामान और बच्चों के पटाखे बेचने वाले पूरी कर रहे हैं। हालात इतने गंभीर है कि लोगों को बाजार से होकर गुजरना दूभर हो गया है। सब्जी मंडी में फल सब्जियां खरीदने के बाद अगर किसी को लोअर बाजार टनल से लक्कड़ बाजार बस स्टैंड जाना है तो आधे से पौने घंटे का समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वालों पर
कार्रवाई करें विभाग : डीसी
डीसी आदित्य नेगी ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान शहर के बाजारों में भारी भीड़ है। ऐसे में दुकानों के बाहर अतिक्रमण हादसों का कारण बन सकता है। शिमला नगर निगम और पुलिस प्रशासन को अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। जिला प्रशासन भी औचक निरीक्षण कर मनमानी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

कोर्ट के आदेशों के बावजूद
लोअर बाजार में माकॅड्रिल नहीं
शिमला के लोअर बाजार में अतिक्रमण रोकने के लिए न्यायालय ने नगर निगम, शिमला पुलिस और अग्निशमन विभाग को संयुक्त रूप से नियमित अंतराल में मॉकड्रिल करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस सुरक्षा के बीच नगर निगम के अधिकारियों की अगुवाई में अग्निशमन विभाग का फायर टेंडर उपायुक्त कार्यालय से लेकर शेरे पंजाब तक गुजारा जाता है। विभागों में आपसी समन्वय न होने के कारण लंबे समय से लोअर बाजार में मॉकड्रिल नहीं हुई है। यही कारण है कि लोअर बाजार में दुकानों के बाहर बाजार सजा हुआ है और हादसों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed