{"_id":"4ffb4b4a84ecff1eb53d9264f68291e5","slug":"hrtc-will-train-engineering-students-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी देगा इंजीनियरिंग छात्रों को ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी देगा इंजीनियरिंग छात्रों को ट्रेनिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 30 Jun 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब ये एचआरटीसी में भी ट्रेनिंग हासिल कर पाएंगे।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से औद्योगिक प्रशिक्षण के अंतर्गत विभिन्न सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों के इंजीनियरिंग छात्रों को प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा।
निगम के इस निर्णय से प्रदेश के युवाओं को जहां एक ओर अनुभवी प्रशिक्षकों सक प्रशिक्षण प्राप्त होगा, वहीं उद्योग जगत की चुनौतियों से निपटने के लिए उनका कौशल भी विकसित होगा।
विज्ञापन
बाली ने कहा कि निगम के इस निर्णय से सभी शिक्षण संस्थाओं को अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि शुरू में मेकेनिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस, व्यापार प्रबंधन, अर्थ शास्त्र तथा वाणिज्य में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
निगम के इस फैसले के बाद जल्द ही कई निजी और सरकारी कॉलेजों के इंजीनियरिंग छात्र शुरुआती ट्रेनिंग के लिए एचआरटीसी में आवदेन कर पाएंगे।