फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC will start bus service to connect Vande Bharat train, proposal sent to higher officials

Una News: वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने के लिए एचआरटीसी शुरू करेगा बस सेवा, उच्च अधिकारियों को भेजा प्रस्ताव

Sun, 10 Dec 2023 11:20 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sun, 10 Dec 2023 11:20 AM IST
सार

निगम ने अंब रेलवे स्टेशन से पालमपुर और ऊना रेलवे स्टेशन से सुजानपुर के लिए बस सुविधा शुरू करने की योजना तैयार की है।

विज्ञापन
HRTC will start bus service to connect Vande Bharat train, proposal sent to higher officials
एचआरटीसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 वंदे भारत ट्रेन के साथ एचआरटीसी की सुविधा को जोड़ने के लिए निगम ने कवायद शुरू कर दी है। निगम ने अंब रेलवे स्टेशन से पालमपुर और ऊना रेलवे स्टेशन से सुजानपुर के लिए बस सुविधा शुरू करने की योजना तैयार की है। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। इन बसों का संचालन वंदे भारत ट्रेन के समय सारणी के हिसाब से होगा। वर्तमान में निगम की तरफ से वंदे भारत ट्रेन के समय के हिसाब से किसी भी बस का संचालन नहीं हो रहा है। ऐसे में वंदे भारत से ऊना और अंब पहुंचने वाले यात्रियों को टैक्सी और ऑटो का सहारा लेकर बस अड्डे पर पहुंचना पड़ रहा है। इसके बाद यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए बस अड्डे पर इंतजार करना पड़ता है।

विज्ञापन


वंदे भारत ट्रेन की समय-सारिणी के साथ बस सुविधा को जोड़ने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कड़ी में अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से पालमपुर और ऊना से रेलवे स्टेशन ने सुजानपुर के लिए बस चलाने को लेकर प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। ऊना रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन सुबह 10.35 पर पहुंचती है। इसके अलावा सुबह 10.52 पर अंब रेलवे स्टेशन पहुंचती है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ उसी दिन दोपहर 1.00 बजे अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना होती है। दोपहर 01.23 पर ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचती है। इन दोनों रेलवे स्टेशन को एचआरटीसी बस सुविधा से जोड़ने के लिए प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वंदे भारत ट्रेन से पालमपुर और सुजानपुर के लिए बस सुविधा शुरू करने की योजना है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा दिया है। मंजूरी मिलते ही बसोंं का संचालन करने के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी।- सुरेश धीमान, क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed