लीजिए आ गई 8 सीटों वाली इलेक्ट्रिक वैन, उठाइए प्रदूषण मुक्त सफर का लुत्फ
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने नगरोटा बगवां में पांच ई-सुप्रो वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिंद्रा ग्रुप ने पथ परिवहन निगम के लिए 50 ई-सुप्रो यात्री वैन की डिलीवरी की घोषणा भी की।
एचआरटीसी के ‘राइड विद प्राइड’ पहल के हिस्से के रूप में ई-सुप्रो का प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। बैटरी युक्त, इलेक्ट्रिक, शून्य उत्सर्जन वाली महिंद्रा ई-सुप्रो यात्री वैन वाहनों के उत्सर्जन को कम करने में मदद करेगा।
बाली ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में ऑल-इलेक्ट्रिक पर्यावरण प्रणाली को अपनाने की दिशा में यह पहला कदम है। आगामी समय में अंतिम मील कनेक्टिविटी सहित सार्वजनिक और निजी परिवहन के लिए कई ऐसे स्मार्ट परिवहन और गतिशीलता समाधान विकसित करने की और कदम उठाए जाएंगे।
एक बार चार्ज करने पर 112 किलोमीटर तक दौड़ेगी वैन
महिंद्रा इलेक्ट्रिक के चीफ एग्जीक्यूटिव महेश बाबू ने कहा कि ई-सुप्रो में पर्याप्त जगह, अच्छी सीटें और कम शोर के साथ लोगों के लिए एक आदर्श विकल्प है। देश में ईवी के उपयोग को बढ़ाने की दिशा में एक लंबा रास्ता तय किया जाएगा।
इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए हम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की व्यक्तिगत श्रेणी को पेश करने की संभावनाओं का पता लगाएंगे। महिंद्रा ई-सुप्रो देश की पहली आठ सीटों वाली इलेक्ट्रिक वैन है, जो उत्सर्जन मुक्त है।
पर्यावरण के अनुकूल है। पूरी तरह चार्ज होने के बाद महिंद्रा ई-सुप्रो 112 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है।