फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC will halt its service from 4pm on 23rd october.

घर जल्दी जाना, कहीं दीवाली न जाए खाली

Wed, 22 Oct 2014 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 22 Oct 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
HRTC will halt its service from 4pm on 23rd october.

जी हां, घर जल्दी जाना, कहीं दीवाली न जाए खाली। दिवाली के दिन एचआरटीसी की लोकल रूटों पर चलने वाली बसें शाम 4 बजे के बाद नहीं चलेंगी। एचआरटीसी मुख्य कार्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार 4 बजे के बाद परिवहन निगम कर्मचारी भी दिवाली मनाएंगे। हालांकि लोगों की सुविधा के लिए नियमित अंतराल पर कुछ बसों की आवाजाही होती रहेगी। दीवाली के दिन एचआरटीसी की लग्जरी बस सेवा पूरी तरह बंद रहेगी।

विज्ञापन


हरिद्वार और दिल्ली जैसे लांग रूटों पर भी बसें एक ओर ही चलेंगी। शुक्रवार को बसों की आवाजाही तय शेड्यूल के आधार पर ही होगी। दिवाली के दिन लोगों को बसों की किल्लत पेश न आए इसके लिए एचआरटीसी प्रबंधन ने पुख्ता व्यवस्था की है। लेकिन दिवाली के दूसरे दिन शुक्रवार को लोगों को बसों की किल्लत झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन


दिवाली वाले दिन बसें दोपहर बाद तक ही चलती हैं। इसके बाद स्टाफ  को दिवाली मनाने के लिए छुट्टी दे दी जाती है। चालक बसों को अपनी सुविधा अनुसार खड़ी कर देते हैं। इस कारण दिवाली के दूसरे दिन विभिन्न रूटों पर बसों की आवाजाही प्रभावित हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बीते वर्ष झेलनी पड़ी थी दिक्कत
बीते वर्ष दिवाली के दूसरे रोज बसों की आवाजाही प्रभावित होने से लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ी थीं। परिवार के साथ दिवाली मनाकर वापस लौट रहे लोगों को दिवाली के दूसरे दिन देर शाम तक बसें नहीं मिली थीं। बस स्टैंडों पर लोगों का हुजूम लग गया था।


बसों में अभी से ओवरलोडिंग शुरू
शिमला। दिवाली के चलते मंगलवार को बसों में भारी ओवरलोडिंग रही। दीवाली मनाने के लिए लोगों ने बीते रविवार से ही घरों का रुख करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को टूटीकंडी आईएसबीटी, लक्कड़ बाजार बस स्टैंड, ओल्ड बस स्टैंड, संजौली और ढली में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सुबह नौ बजे के बाद ऊपरी शिमला की ओर रवाना होने वाली बसों में भारी भीड़ रही। शिमला से रामपुर, रोहड़ूू, चौपाल, कोटखाई और ठियोग की ओर जाने वाली अधिकतर बसें पैक रही। दोपहर दो बजे के बाद ऊपरी शिमला की ओर रवाना होने वाली बसों में तिल धरने की जगह नहीं मिली।

कोई परेशानी हो तो यहां करें संपर्क
बसों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए एचआरटीसी के कंट्रोल रूम में 0177- 2656326 या 2658765 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed