{"_id":"57f9c9f74f1c1b0c2f26fd7d","slug":"hrtc-will-give-discount-to-senior-citizen-in-volvo-and-ac-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC ने दी राहत, बुजुर्गों को बस किराए में मिलेगी भारी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC ने दी राहत, बुजुर्गों को बस किराए में मिलेगी भारी छूट
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 09 Oct 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बुजुर्ग यात्रियों को एचआरटीसी ने बड़ी राहत दी है। बुजुर्ग यात्रियों को बिना स्मार्ट कार्ड एसी और वोल्वो बसों में किराये में 20 फीसदी छूट दी जा रही है। यह सुविधा अक्तूबर 2016 से मार्च 2017 तक दी गई है।
विज्ञापन
बुजुर्ग यात्रियों को इसके लिए स्मार्ट कार्ड भी नहीं बनवाना पड़ेगा। यह सुविधा 60 या इससे अधिक आयु के यात्रियों को ही मिलेगी। आम यात्री स्मार्ट कार्ड बनवाकर किराये में 10 फीसदी छूट ले सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि आम यात्रियों के लिए पहली बार लग्जरी बसों में स्मार्ट कार्ड योजना शुरू की गई है। निगम प्रबंधन अभी तक सामान्य और जेएनएनयूआरएम बसों में ही यह छूट स्मार्ट, सिल्वर और येलो कार्ड के माध्यम से देता था।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री जीएस बाली का कहना है कि बुजुर्गों के लिए 20 फीसदी और अन्य यात्रियों के लिए 10 फीसदी किराये में छूट अक्तूबर से देना शुरू की है। यह सुविधा मार्च 2017 तक दी जाएगी। बेहतर नतीजे आने पर इसकी वैधता बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा।