फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC will fill 276 posts of drivers on contract basis

HRTC Bharti: हिमाचल पथ परिवहन निगम अनुबंध आधार पर भरेगा चालकों के 276 पद

Sat, 25 Feb 2023 06:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Feb 2023 06:25 PM IST
सार

एचआरटीसी अनुबंध आधार पर चालकों के 276 पद भरेगा। इसके लिए दसवीं पास योग्यता के साथ वैद्य लाइसेंस और भारी वाहन चलाने का तीन साल का अनुभव होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
HRTC will fill 276 posts of drivers on contract basis
हिमाचल पथ परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) अनुबंध आधार पर चालकों के 276 पद भरेगा। इसके लिए दसवीं पास योग्यता के साथ वैद्य लाइसेंस और भारी वाहन चलाने का तीन साल का अनुभव होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए गैर जनजातीय क्षेत्रों के आवेदक 7 मार्च और जनजातीय क्षेत्रों से संबंध रखने वाले आवेदक 14 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। एचआरटीसी के बेड़े में प्रदेश भर में खाली पड़े चालकों के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सामन्य वर्ग के 98 पदों में से सामान्य वर्ग से 27, सामान्य वर्ग स्वंतत्रता सेनानी वार्ड के 13 पद, सामान्य (खिलाड़ी) के 7 पद, अनुसूचित जाति के 50 पद, अनुसूचित जाति (बीपीएल) के 9, अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानी वार्ड के 5 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 28 पदों में से अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल) के 19 और अन्य पिछड़ा वर्ग स्वतंत्रता सेनानी के वार्ड 4 पद भरे जाएंगे। 

विज्ञापन


ये रहेगी शैक्षणिक योग्यता
आवेदक की आयु 1 जनवरी 2023 को 18 से 45 के बीच होनी चाहिए। एससी और एसटी आवेदकों की आयुसीमा में 5 वर्ष की छूट होगी। लंबाई 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए। एचआरटीसी का तीन वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। आवेदक शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हो। किसी भी सक्षम अधिकारी की ओर से पूर्व में सेवा से अनुशासनात्मक आधार पर निष्कासित न किया गया हो या किसी भी विभाग से ऐच्छिक सेवानिवृति न ली हो। कोई केस नहीं होना चाहिए न ही सजा मिली होनी चाहिए। चयनित होने पर अंतिम नियुक्ति मेडिकल बोर्ड की ओर से जारी प्रमाण पत्र के अनुसार होगी। स्वतंत्रता सेनानियों के वार्ड के पदों का चयन सरकार की संबंधित अधिसूचना के आधार पर होगा। प्रारंभिक चालन परीक्षण पास करने वाले अभ्यर्थियों का अंतिम चालन परीक्षण आईडीटीआर सरकाघाट में होगा। उनसे 500 रुपये परीक्षण शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें भर्ती की अधिसूचना
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे करें आवेदन
एचआरटीसी की वेबसाइट www.hrtchp.com से आवेदन पत्र डाउन किए जा सकते हैं। निगम के सभी मंडलीय और क्षेत्रीय कार्यालयों से भी आवेदन पत्र लिए जा सकते हैं। आवेदक को 300 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट/आईपीओ प्रक्रिया शुल्क के रूप में जमा करवाना होगा। यह संबंधित मंडलीय/उपमंडलीय/क्षेत्रीय प्रबंधक के नाम पर देय होगा। आवेदन पर उन्हें मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा।

एचआरटीसी में अनुबंध आधार पर 276 चालकों के पद भरे जाएंगे। इसके लिए आवेदन निर्धारित तिथियों तक आवेदन कर सकते हैं।- संदीप कुमार, प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed