फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC: Volvo passengers will get free travel facility in Shimla local buses

एचआरटीसी: वोल्वो के यात्रियों को शिमला की लोकल बसों में मिलेगी मुफ्त सफर की सुविधा

Tue, 04 Jan 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Jan 2022 05:00 AM IST
सार

यात्रियों को अच्छी सेवा देने और अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए एचआरटीसी ने प्रीमियम लग्जरी सैगमेंट का प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। एचआरटीसी अपनी लग्जरी बसों के यात्रियों को नई सौगात दे रहा है। वोल्वो से शिमला पहुंचने वाले यात्रियों को लोकल बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
HRTC: Volvo passengers will get free travel facility in Shimla local buses
एचआरटीसी वोल्वो बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल पर हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) अपनी लग्जरी बसों के यात्रियों को नई सौगात दे रहा है। वोल्वो से शिमला पहुंचने वाले यात्रियों को लोकल बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। वोल्वो का उसी दिन का टिकट दिखने पर लोकल बसों में किराया नहीं देना पड़ेगा। लग्जरी बस सेवा को प्रचलित करने के लिए निगम ने यह योजना बनाई है। यात्रियों को अच्छी सेवा देने और अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए एचआरटीसी ने प्रीमियम लग्जरी सैगमेंट का प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। निगम की आय का सबसे बड़ा स्रोत वोल्वो बसें हैं। स्थानीय लोग और सैलानी वोल्वो में सफर को तरजीह दें, इसके लिए आकर्षक ऑफर जारी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


6 करोड़ में पांच नई वोल्वो खरीदने के बाद यात्रियों को लोकल रूटों पर मुफ्त सफर की सुविधा देने की तैयारी है। जिस दिन यात्री वोल्वो से शिमला पहुंचेगा, उस दिन वोल्वो की टिकट पर लोकल रूटों पर मुफ्त सफर कर पाएगा। एचआरटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि वोल्वो सेवा को प्रचलित करने और वोल्वो यात्रियों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी देने के लिए यात्रा के दिन शिमला में लोकल रूटों पर मुफ्त सफर की सुविधा देने की योजना है। योजना को लागू करने के लिए जल्द ही विभागीय आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


शिमला और दिल्ली के बीच चल रहीं 7 वोल्वो

मौजूदा समय में दिल्ली और शिमला के बीच 7 वोल्वो चल रही हैं। पांच वोल्वो शिमला-दिल्ली रूट पर चल रही हैं, जबकि एक दिल्ली-शिमला-रामपुर और एक दिल्ली- शिमला- रोहड़ू रूट पर चल रही है। एक वोल्वो हरिद्वार-देहारादून-चंडीगढ़-शिमला रूट पर चल रही है। क्रिसमस पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट मोहाली से शिमला रूट पर वोल्वो सेवा शुरू की है। इसी हफ्ते शुक्रवार से शिमला-कटड़ा रूट पर वोल्वो शुरू होनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑन डिमांड टैक्सी उपलब्ध करवाने की भी तैयारी

वोल्वो से शिमला आने वाले यात्रियों को टूटीकंडी आईएसबीटी से ऑन डिमांड टैक्सी उपलब्ध करवाने की भी तैयारी है। विशेषकर रात के समय या सुबह तड़के शिमला पहुंचने वाली वोल्वो के यात्रियों को इस सेवा से बड़ी सुविधा मिलेगी। शिमला आ रही वोल्वो के यात्रियों को बस के कंडक्टर को टैक्सी की डिमांड से अवगत करवाना होगा। कंडक्टर आईएसबीटी कंट्रोल रूम में इसकी सूचना देंगे। जिसके बाद टैक्सी का इंतजाम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed