{"_id":"651967b378b4e053320bc383","slug":"hrtc-volvo-buses-10-to-20-percent-discount-for-six-months-on-smart-card-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC: अब वोल्वो बसों में भी स्मार्ट कार्ड पर 10 से 20 फीसदी की छूट, छह माह तक मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC: अब वोल्वो बसों में भी स्मार्ट कार्ड पर 10 से 20 फीसदी की छूट, छह माह तक मिलेगी सुविधा
Mon, 02 Oct 2023 12:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:04 PM IST
सार
डीएम धर्मशाला पंकज चड्ढा ने पुष्टि करते हुए कहा कि अब निगम वोल्वो बसों में स्मार्ट कार्ड को मान्य करने जा रहा है।
विज्ञापन
एचआरटीसी वोल्वो बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम अब वोल्वो बसों में सफर करने पर यात्रियों को किराये में 10 से 20 फीसदी की छूट देगा। 1 अक्तूबर से 31 मार्च तक इस योजना के तहत यात्रियों को छूट का प्रावधान रहेगा। निगम अपने लग्जरी यात्रियों को भी स्मार्ट कार्ड की सुविधा मुहैया करवाएगा। योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 20 प्रतिशत की छूट निगम की लग्जरी बसों में उपलब्ध करवाई जाएगी, जबकि आम नागरिकों के लिए 10 प्रतिशत की छूट रहेगी।
विज्ञापन
लग्जरी बसों में स्मार्ट कार्ड को मान्य बनाने के पीछे निगम का तर्क है कि वोल्वो बसों में भी यात्रियों को छूट का लाभ मिल सके। पहले पहले यह सुविधा एसी बसों में दी जाती थी, लेकिन अब एसी बसों में पहले ही किराया कम किया गया है। इस वजह से अब केवल वोल्वो बसों में ही स्मार्ट कार्ड की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
इस छूट का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए बुकिंग काउंटरों, आरएम कार्यालयों और बस अड्डों पर लोग अपना स्मार्ट कार्ड बनवा सकते हैं। उधर, डीएम धर्मशाला पंकज चड्ढा ने पुष्टि करते हुए कहा कि अब निगम वोल्वो बसों में स्मार्ट कार्ड को मान्य करने जा रहा है।
विज्ञापन