एचआरटीसी में तीन डीएम समेत 14 अधिकारी ट्रांसफर, आदेश जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी प्रबंधन ने बुधवार को 14 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें 3 डिविजनल मैनेजर (डीएम), 2 डीडीएम, 5 रीजनल मैनेजर (आरएम), 3 वर्कर्स मैनेजर (डब्ल्यू एम) और एक टेक्निकल मैनेजर शामिल हैं। जयराम सरकार के अब तक के कार्यकाल में प्रदेश पथ परिवहन निगम में यह सबसे बड़ा तबादला आदेश जारी किया है।
डीएम हमीरपुर दलजीत सिंह को डिविजनल ऑफिस धर्मशाला, डीएम टेक्निकल दिनेश कपूर को मुख्य कार्यालय से डिविजनल ऑफिस शिमला, डीएम चंडीगढ़ राजेश चौहान को मुख्य कार्यालय शिमला, डीडीएम अवतार सिंह को शिमला से डिविजनल ऑफिस हमीरपुर और डीडीएम अनूप राणा को हमीरपुर को रोहडू भेजा गया है, जबकि मैनेजर टेक्निकल विवेक लखनपाल का नालागढ़ से हमीरपुर यूनिट में तबादला किया गया है।
इसी तरह ऊना के आरएम संजीव बिष्ट को परवाणू, आरएम सुनील दत्त को परवाणू से तारादेवी यूनिट, आरएम अनिल शर्मा को रोहडू से शिमला ग्रामीण यूनिट, ग्रामीण यूनिट के आरएम गुरुबचन सिंह को रामपुर और रामपुर आरएम जगरनाथ को ऊना बदला गया है।
डब्ल्यूएम शमशेर सिंह को रिकांगपिओ से तारादेवी, अजिंद्र चौधरी को तारादेवी से रिकांगपिओ और चंबा के डब्ल्यूएम शुगल सिंह को चंबा से जसूर भेजा गया है।