फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc trainee conductors will not get job on the behalf of experience.

HRTC के प्रशिक्षु परिचालकों को नौकरी में नहीं मिलेगी प्राथमिकता

Thu, 24 Dec 2015 10:05 AM IST
Updated Thu, 24 Dec 2015 10:05 AM IST
विज्ञापन
hrtc trainee conductors will not get job on the behalf of experience.

एचआरटीसी में परिचालक का प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को नौकरी में प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। कौशल विकास भत्ते के तहत इन युवाओं को सिर्फ प्रशिक्षण ही मिलेगा। अन्य युवाओं की तर्ज पर पहले इन प्रशिक्षु परिचालकों को लिखित परीक्षा पास करनी पड़ेगी, उसके बाद साक्षात्कार में भी योग्यता के आधार पर नंबर मिलेंगे।

विज्ञापन


परिवहन निगम ने स्पष्ट किया है कि न तो प्रशिक्षु परिचालकों को लिखित परीक्षा और न ही साक्षात्कार में प्राथमिकता मिलेगी। एचआरटीसी में 9000 के करीब युवाओं ने परिचालकों के प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया है। 700 हजार के करीब युवाओं ने परिचालक का प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है।
विज्ञापन

15 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से दिया जा रहा भत्ता

hrtc trainee conductors will not get job on the behalf of experience.

युवाओं को यह प्रशिक्षण एचआरटीसी के डिपुओं में दिया जा रहा है। इन युवाओं को पहले 15 दिन तक दफ्तरों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि ढाई महीने के लिए इनकी सेवाएं बसों में ली जा रही हैं। एचआरटीसी से मिली जानकारी के मुताबिक इस सप्ताह में पहले बैच की ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी, उसके बाद 700 युवाओं को फिर से प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

बस में ढाई महीने तक सेवाएं देने पर इन प्रशिक्षुओं को 15 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से पैसे दिए जा रहे हैं। परिवहन निगम के अतिरिक्त निदेशक राम कुमार गौतम ने बताया कि प्रशिक्षु परिचालकों को साक्षात्कार में वरीयता नहीं दी जाएगी। इनको पहले अन्य युवाओं की तरह लिखित परीक्षा पास करनी पड़ेगी। साक्षात्कार में भी योग्यता के आधार पर ही नंबर दिए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed